
बागबाहरा में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी निगाहें
बागबाहरा. निकाय चुनाव में बागबाहरा नगर पालिका पर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बागबाहरा निकाय में भाजपा के 06 प्रत्याशी जीते हैं, जबकि कांग्रेस में 04 व निर्दलीयों ने 05 सीटों पर कब्जा किया है। बागबाहरा में निकाय चुनाव के परिणाम से भाजपा को जहां संजीवनी मिली है। वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस को खल्लारी विधानसभा चुनाव के बाद इस निकाय में आत्ममंथन करने को मजबूर कर दिया है।
बागबाहरा नगर पालिका में जिस तरह का प्रदर्शन भाजपा ने किया है, उसे तो कांग्रेस के लिए वाटरलू साबित होने की भी भविष्यवाणी की जा रही है। बागबाहरा नगर पालिका में बोर्ड बनाने में अब निर्दलीय ही निर्णायक भूमिका में रहेंगे। भाजपा को अध्यक्ष बनाने के लिए दो निर्दलीयों की जरूरत है, जबकि 05 निर्दलीय जीते हुए हैं। खास बात यह है कि भाजपा में एक भी पार्षद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित नहीं हुआ है।
इस कारण भाजपा की जीत का स्वाद तीखा हो गया है। भाजपा ने 02 आरक्षित वार्डों में महिला उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन वे दोनों प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं, जहां भाजपा से वार्ड-9 में पूर्व नपा अध्यक्ष उकिया ताण्डी मैदान में थीं, वह चुनाव हार गई। सबसे चौंकाने वाला नतीजा वार्ड-9 रहा। यहां कांग्रेस की हिरा सेतराम बघेल ने भाजपा की उकिया शंकर ताण्डी को 200 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी और वह तीसरे क्रम में रहीं।
वार्ड-11 से चन्द्रकला ताण्डी चुनाव लड़ रहीं थी, लेकिन वह कांग्रेस की खिलेश्वरी बघेल से चुनाव हार गई, वहीं कांग्रेस को अपना बोर्ड बनाने के लिए 03 निर्दलीयों की जरूरत है, लेकिन जहां कांग्रेस के 04 में से 02 प्रत्याशी वार्ड-9 व वार्ड-11 से अध्यक्ष पद के दावेदार विजयी हुए हैं। जबकि 05 निर्दलियों में से वार्ड-15 से पूर्व पार्षद रह चुकी अनिता अजीत ताण्डी जो कि अध्यक्ष पद की पात्रता रखती हैं और स्वयं भी अध्यक्ष बनना चाहेंगी। कहना न होगा कि पांचों निर्दलीय पार्षद एकजुट हो चुके हैं और वे सौदेबाजी में अध्यक्ष पद व उपाध्यक्ष पद दोनों अपने पास रखना चाहेंगे।
जानकारी के अनुसार निर्वाचित पार्षदों को किसी गोपनीय शहर के किसी होटल में बाड़े बंदी के लिए ले जाया जा रहा है। अब नगर पालिका बागबाहरा में देखना यह होगा कि समीकरण क्या बनता है।
Published on:
25 Dec 2019 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
