
महासमुंद. नए साल के जश्न के लिए महासमुंद शहर में सेक्स रैकेट का बाजार गर्म हो गया है। पुलिस ने एक अड्डे पर दबिश देकर चार लड़कियों को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया है। दो लड़की कोलकत्ता और दो रायपुर की बताई जा रही है। पुलिस ने खुलासा किया है कि यहां नए वर्ष की पार्टी के लिए सेक्स रैकेट का बाजार लगाया जा रहा था। पुलिस दलाल को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। 32 बार पुलिस ने मारा छापा... फिर सामने आई ये कहानी
जानिए पूरी घटना
तुमगांव में देहव्यापार के लिए बदनाम अड्डे पर गुरुवार सुबह छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोलकाता और रायपुर की दो-दो युवतियों को गिरफ्तार किया। उक्त अड्डे पर नव वर्ष के जश्न के लिए देह व्यापार का बाजार सजाया जा रहा था। अन्य प्रदेशों से युवतियां बुलाई जा रही थीं। युवतियों का आना भी शुरू हो गया था।
मुखबिर से इसकी सूचना पर तुमगांव पुलिस ने उक्त ठिकाने पर छापामार कार्रवाई करते हुए कोलकाता की और रायपुर की दो-दो युवतियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 151, 107 के तहत अपराध दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
तुमगांव थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलते ही सुबह साढ़े सात बजे एसडीओपी विनोद मिंज के नेतृत्व में तुमगांव पुलिस ने छापामार कार्रवाई की।
32 बार छापा फिर भी नहीं थमा देह व्यापार
पुलिस ने देह व्यापार में कई बार पकड़ी जा चुकी एक महिला के मेन रोड स्थित घर से चार युवतियोंं को गिरफ्तार किया। पूछताछ में 2 युवतियों ने कोलकाता एवं 2 ने राजधानी से होना बताया। थाना प्रभारी शुक्ला ने बताया कि महासमुंद में पीटा एक्ट लागू है।
तुमगांव में भी यह एक्ट लागू हो गया है, लेकिन उक्त कार्रवाई में ग्राहक नहीं मिलने के कारण पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञात हो कि तुमगांव में दो जगहों पर लंबे समय से देहव्यापार का कारोबार चल रहा है। इसकी शिकायत नगरवासियों ने कई बार की है।
इसे बंद कराने के लिए शहर में रैली तक निकाल चुके हैं। उक्त घर में तुमगांव पुलिस करीब ३२ बार छापामार की कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन यहां यह कारोबार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
Updated on:
29 Dec 2017 04:29 pm
Published on:
29 Dec 2017 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
