25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बात पर चाचा को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, फिर घर आकर खुद झूल गया फांसी पर

एक युवक ने अपने चाचा को चाकू मारकर स्वयं घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली..
2 min read
Google source verification
mahasamun murder

महासमुंद. सांकरा के ग्राम ढाबाखार में गुरुवार की रात करीब 11 बजे एक युवक ने अपने चाचा को चाकू मारकर स्वयं घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज व मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ढाबाखार निवासी सूरज भोई पिता श्यामलाल (20) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ओमकार पिता मदन भोई (24) गुरुवार की रात अपनी पत्नी से विवाद कर उसे जान से मारने के लिए आतुर हो गया था। महिला जैसे-तैसे जान बचाकर घर से निकलकर प्रार्थी के घर पहुंची और चाचा ससुर श्यामलाल को मारपीट की जानकारी देते हुए उसे समझाने की बात कही। श्यामलाल भोई अपने दोनों बेटे के साथ ओमकार को समझाने के लिए उसके घर गए।

रात करीब 11 बजे जैसे ही उसके घर पहुंचे ओमकार बहुत गुस्से में था। श्यामलाल द्वारा पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को शांत कराने ओमकार का समझा रहा था, तभी ओमकार ने समझाने वाला कौन होता है कहकर सब्जी काटने की चाकू को उसके पेट में घोंप दिया। इससे श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ गए उसके दोनों बेटे ने खून देखकर उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी ओमकार के खिलाफ तहत अपराध दर्ज किया है।

आरोपी ने लगाई फांसी
इधर आरोपी ओमप्रकाश घर में अकेले था। मारपीट के बाद उसकी पत्नी घर छोड़कर अपने चाचा ससुर के यहां चली गई थी। गुरुवार की रात करीब १२ बजे गांव का ही सुशील कुमार कानूंगो थाने आकर सूचना दी कि ओमप्रकाश फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते पुलिस घटना स्थल पहुंची, तो देखा कि ओमकार भोई घर के बेडरूम में शॉल से म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए चिकित्सालय भेज दिया। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

हादसे में महिला घायल
फोरलेन स्थित बिहारी ढाबा के पास हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि फोरलेन बिहारी ढाबा बसना के पास स्कूटी में सवार महिला को एक अज्ञात बाइक चालक ने ठोकर मार दी है। इससे महिला घायल हो गई है। कंट्रोल रूम ने पुलिस की हाइवे पेट्रोलिंग क्रमांक-3 को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग वाहन घटना स्थल पहुंची और घायल महिला वार्ड-१५ निवासी रूबीना बानो पति मोहम्मद कलीम (32) को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया।

बड़ी खबरें

View All

महासमुंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग