9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महासमुंद

घर में छिपाकर रखे थे चोरी की बाइक, पुलिस ने धर दबोचा

महासमुंद. सरायपाली पुलिस ने चोरी की बाइक घर में छिपा कर रखे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की तीन मोटरसाइकिल जब्त की गई।

Google source verification

महासमुंद. सरायपाली पुलिस ने चोरी की बाइक घर में छिपा कर रखे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की तीन मोटरसाइकिल जब्त की गई।
पुलिस के मुताबिक सुकलाल निराला पिता स्वर्गीय दुर्गाचरण निराला (32) निवासी जंगलबेड़ा ने थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 मार्च को वह अपनी बाइक सीजी 06 जीबी 8004 में अपने पुत्र का आधार कार्ड बनाने के लिए सरायपाली आया था। बाइक को पोस्ट ऑफिस के सामने खड़ी कर पोस्ट ऑफिस अंदर आधार कार्ड बनाने के लिए गया था। शाम लगभग 4.30 बजे बाहर आया तो देखा मेरी मोटरसाइकिल नहीं थी। आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं चला। इधर, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उडिय़ापारा निवासी अशोक अग्रवाल व राकेश पाण्डेय नाम का व्यक्ति चोरी की बाइक अपने घर में छिपा कर रखे हैं। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। जहां पर आरोपी अशोक अग्रवाल पिता वेदप्रकाश अग्रवाल (45) निवासी वार्ड-12 उडिय़ापारा व राकेश पाण्डेय पिता शिवकुमार पांडेय (42) निवासी वार्ड-12 उडिय़ापारा सरायपाली से सख्ती से पूछताछ करने पर पूर्व से 2 बाइक व एक स्कूटी को दोनों मिलकर चोरी कर अपने-अपने घर में छिपा कर रखना कबूल किया। आरोपी के कब्जे से साइकिल क्रमांक सीजी 06 जीबी 8004, एक बाइक बिना नंबर और एक स्कूटी क्रमांक सीजी 06 जीडब्ल्यू 5677 को जब्त किया गया।