
दो बाइक की आपस में हुई जबरदस्त भिड़त, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दो बाइक आपस में टकरा जाने से बाइक सवार की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार फोरलेन झगरेनडीह बसना के पास शुक्रवार की शाम 6 बजे दो बाइक आपस में टकरा जाने से एक बाइक सवार की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सांकरा क्षेत्र के ग्राम सल्डीह के पास बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई है।
पुलिस के अनुसार ग्राम लावामौहा के शिव कुमार नायक पिता भगत राम (37) अपनी बाइक से बसना की ओर किसी काम से आ रहा था, कि फोरलेन झगरेनडीह के पास दूसरी बाइक में टकरा जाने से मौके पर ही मौत हो गई।
वही एक गभींर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी और गंभीररूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताया गया।
वहीं बसना के ग्राम छिवालीपतेरा के अमूल्य पंडा पिता जगदीश पंडा (25) एवं भोजराम पिता सुधाकर पंडा (36) गुरुवार की शाम अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 जीडी 1844 से दूध छोडऩे सांकरा आए हुए थे। रात्रि आठ बजे दोनों ग्राम छिवालीपतेरा लौट रहे थे कि सल्डीह मार्ग के पास सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले को दर्ज कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज देने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Updated on:
09 Jun 2018 04:09 pm
Published on:
09 Jun 2018 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
