10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

महिला के पेट में हो रही थी असहनीय दर्द, ऑपरेशन में महिला के पेट से निकली ऐसी चीज, जिसे देख उड़ गए होश

Chhattisgarh news: महासमुंद सरायपाली के ग्राम बनहरडीह की 45 वर्षीय महिला पिछले कुछ वर्षों से पेट की समस्या से परेशान थी। वह इतनी ज्यादा परेशान थी कि दैनिक कार्यों में भी समस्या आ रही थी। इन सब के चलते उसने शुभा नर्सिंग होम में डॉ. भागेश्वर पटेल को अपनी समस्या के बारे में बताया।

less than 1 minute read
Google source verification
file photo

महिला के पेट में हो रही थी असहनीय दर्द, ऑपरेशन में महिला के पेट से निकली ऐसी चीज, जिसे देख उड़ गए होश

Mahasamund news: सरायपाली के ग्राम बनहरडीह की एक महिला पेट दर्द की समस्या से पीड़ित थी। वो इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंची। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि उसके पेट में एक ट्यूमर है। डॉक्टरों ने महिला को ऑपरेशन करने की सलाह दी। महिला ऑपरेशन के लिए तैयार हो गई। इस सफल ऑपरेशन के बाद महिला अब खतरे से बाहर हैं। बता दें कि महिला पेट दर्द की समस्या से काफी वर्षों से परेशान थी।

शुभा नर्सिंग होम के संचालक ने कहा

शुभा नर्सिंग होम के संचालक डॉ. भागेश्वर पटेल ने बताया कि ग्राम बनहरडीह की एक 45 वर्ष की महिला दो वर्षों से पेट दर्द से हमेशा परेशान रहती थी। डॉक्टरों ने जांच किया तो पाया उसके बच्चेदानी में ट्यूमर है। जिसके कारण वह पेट दर्द से हमेशा परेशान रहती है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी, तो वे तैयार हो गई।

महिला का ऑपरेशन कर उसके बच्चादानी से एक आठ किलो का ट्यूमर निकाला। 7 से 8 लीटर पानी भरा था, जिसे डॉक्टर सुजाता पटेल, डॉक्टर भागेश्वर पटेल व उनकी टीम ने बड़ी सूझबूझ से ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाला। अभी वह महिला स्वस्थ है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा बहुत ही कम खर्च में उसका इलाज किया गया। मालूम हो कि ब्लॉक में यह पहला मामला है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया है।

यह भी पढ़े: परिवार सहित तीर्थयात्रा में गए व्याख्याता के घर चोरी, इतने नगद व जेवरात हुए पार