13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक फेयरवेल ऐसा भी: शिक्षक को विदा करने उमड़ा पूरा गांव, उपहार इतने कि घर ले जाने के लिए बुलानी पड़ी ट्रक

Unique farewell of Teacher: विदाई समारोह हर उस व्यक्ति का यादगार दिन होता है जब उसका ऑफिस या किसी भी जगह आखरी दिन होता है। ऐसा ही एक फेयरवेल छत्तीसगढ़ में देखने को मिला जहां एक शिक्षक के सेवानिवृति होने पर पूरा गांव उमड़ पड़ा।

2 min read
Google source verification
.

एक फेयरवेल ऐसा भी: शिक्षक को विदा करने उमड़ा पूरा गांव, उपहार इतने कि घर ले जाने के लिए बुलानी पड़ी ट्रक

Unique farewell of Teacher: किसी शिक्षक के फेयरवेल में क्या हो सकता है आप सोच रहे होंगे स्कूल में छोटा सा आयोजन हुआ होगा या पार्टी में खाना खिलाया गया होगा। लेकिन इन सब के साथ कुछ ऐसा भी हुआ जिसे जानकर आपके मन भी सम्मान का भाव आएगा। एक शिक्षक 37 बरस से मिडिल स्कूल में पदस्थ। शिक्षक रामलल्लन सिंह की सेवानिवृति पर विदाई समारोह ने इतिहास रच दिया। शिक्षक के प्रति इस गाँव के लोगों का प्यार ऐसा था कि विदा करने के लिए विदाई स्थल पर पूरा गाँव उमड़ पड़ा। यहाँ तक कि उपहार भी इतने ज्यादा थे कि गुरूजी को इसे अपने पिथौरा स्थित घर तक लाने मिनी मालवाहक ट्रक भाड़े में लेना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम कौहकूड़ा के मिडिल स्कूल में पिछले 37 बरस से पदस्थ शिक्षक रामलल्लन सिंह की सेवानिवृति पर उन्हें विदाई दी गई। इन शिक्षक की विदाई का पूरा कार्यक्रम एतिहासिक बन गया। शिक्षक की विदाई में गाँव का हर घर सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचा। समारोह के दौरान सभी लोगों ने शिक्षक को उपहार दिए। उपहारों की संख्या इतनी अधिक थी कि उन्हें पुरुस्कार को अपने पिथौरा स्थित घर तक लाने के लिए एक मालवाहक वाहन किराए पर लेना पड़ गया।

1985 में हुई थी नियुक्ति
दरअसल, इस मिडिल स्कूल में इन शिक्षक की प्रथम नियुक्ति फरवरी 1985 हुई। उसके बाद ये 37 वर्षों तक एक ही शाला में पदस्थ रहे। इनके द्वारा पढ़ाये गए अनेक शिष्य आज कई उच्च पद पर अपनी सेवाए दे रहे हैं। यहाँ के ग्रामीणों का कहना है कि इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है जिसे हम कभी नहीं भुला पाएंगे। आरपी सिंह प्रधानपाठक की सेवानिवृति के अवसर पर आयोजित विदाई समरोह में जुटी ग्रामीणों की भारी भीड़ ने उन्हें अनेक उपहार दिए और फूलमालाओं से लाद दिया। इसमें मुख्यतः संकुल के शिक्षकों द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

स्कूटी से लेकर टीवी मिला उपहार
इसी प्रकार कौहाकुड़ा के पूर्व छात्रों के द्वारा शिक्षक का नई स्कूटी भेंटकर सम्मान किया गया। वहीं, ग्राम हरदी के कर्मचारी संघ की ओर से टीवी भेंटकर सम्मान किया। ग्राम के एवं आसपास ग्राम के सैकड़ों लोगों के द्वारा शॉल, श्रीफल व अन्य स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इस तरह अपने उत्कृष्ट शिक्षक को हर किसी ने अपने -अपने तरीके से स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी। विदाई कार्यक्रम के दौरान लोगो की आंखे भी नम थी। कौहाकूड़ा मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक आरपी सिंह की सेवानिवृति के बाद आयोजित भव्य समारोह में सिंह के स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

मिडिल स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानपाठक आरएन सिंह उपस्थित रहे। वहीं, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच यशवंत सिंह दीवान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच गयाराम पटेल,पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, उच्चतर माध्यमिक शाला समिति अध्यक्ष नंदलाल पटेल, पूर्व अध्यक्ष अवधराम पटेल, मिडिल स्कूल समिति अध्यक्ष दुर्गा साहू, प्राचार्य अनूप दीक्षित, पूर्व बीएसरसीसी आरएन यादव, राधेश्याम राजपूत,रामकुमार नायक, समन्वयक रोहिणी देवांगन,प्रधानपाठक नरेश नायक, लेखराम साहू, संतोष साहू, नोहरदास साहू एवं संकुल के शिक्षक-शिक्षिकायें,स्कूली बच्चे तथा आश्रित शाला ग्रामों के महिलाएं-पुरूष सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।