
CM yogi
लखनऊ. सीएम योगी ने शुक्रवार को कानपुर की नौबस्ता गल्ला मंडी धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया और किसानों के हित में कई बड़े ऐलान किए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित के लिए उनकी सरकार समर्थन मूल्य से अधिक दाम देने की कोशिश कर रही है। इसमें मंडी समिति का सहयोग बहुत जरूरी है। किसानों ने सीएम योगी से इस दौरान सीधे वार्ता की और उनके सवालों का जवाब दिया। सीएम योगी ने भी उनसे पूछा कि कहीं बिचौलिए पैसा तो नही मांगते या कोई और समस्या तो नहीं। सीएम योगी आदित्यनाथ इससे पहले लखनऊ में पुलिस लाइन का निरीक्षण कर रहे थे।
वहां पर उन्होंने गल्ली मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनका फोकस धान क्रय केंद्र पर ही था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गल्ला मंडी में निरीक्षण के दौरान एक महिला किसान से वहां पर मिल रही सुविधा के बारे में पूछताछ की। उन्होंने वहां पर केंद्र प्रभारी से कहा कि अगर किसान के धान की नीलामी भी हो तो समर्थन मूल्य से कम धनराशि किसी भी किसान को न मिले।
नहीं होगा किसानों का शोषण-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के कमिश्नर और जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी सूरत में किसानों का शोषण न हो और न ही उन्हें परेशान किया जाए। एनएसपी के मुताबिक ही धान की खरीद की जाए जो 1750 रुपये है। छनाई और उतराई के 20 रुपये प्रति कुंतल के लगेंगे जो भुगतान के समय धान के मूल्य में जोड़कर किसान के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे।
Published on:
16 Nov 2018, 4:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.