महोबा। जिले में आज डीएम वीरेश्वर सिंह अचानक जिला अस्पताल के निरीक्षण में पहुंच गए। जहां कई डॉक्टर और कर्मचारी अपने केबिन से नदारद मिले। लगभग 6 डॉक्टर और दस कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गायब मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। यहीं नहीं कार्यप्रणाली पर सुधार न होने पर वेतन रोकने तक की चेतवानी दी है। इससे पहले भी कई बार डीएम ने निरीक्षण किये हैं मगर जिला अस्पातल में कोई सुधार नहीं हो रहा है।