
यूपी के महोबा जिले में एक दूजे से प्यार की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े ने वैलेंटाइन डे 14 फरवरी के दिन ही मौत को गले लगा लिया। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। प्रेमी जोड़ा रिश्ते में चचेरे भाई-बहन है। बताया जाता है कि यह मामला चरखारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कनेरा गांव का है। यहां के रहने वाले रामबाबू खंगार की 18 वर्षीय बेटी सीमा का रिश्ते में चचेरे भाई 22 वर्षीय सुरेन्द्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
सीमा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में क्लॉस 12वीं की छात्रा थी। जबकि सुरेंद्र चरखारी के राजकीय महाविद्यालय में बीए (BA) का छात्र था। दोनों अपने घर से रोजाना स्कूल (SCHOOL) जाने के लिए साथ आते और साथ जाते। इस दरमियान दोनों के बीच प्रेम पनप उठा। पारिवारिक रिश्ते होने के चलते परिवार के लोगों को इनके प्रेम-प्रसंग के होने की भनक तक नहीं लगी। दोनों आपस में साथ जीने और साथ मरने की कसम खाए बैठे थे। इस बीच जब तक परिजन कुछ जान पाते तब तक दोनों ने मौत को गले लगा लिया।
बताया जा रहा है कि सीमा ने अपने ही घर की छत पर सल्फास की गोली खाकर जान दे दी। वही सुरेंद्र ने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया जहां उसकी मौत हो गई। सीमा के परिजनों ने जब छत पर उसे अचेत देखा तो तुरंत ही सुरेंद्र की तलाश में खेत में पहुंचे। जहां उसे भी मृत पाया गया। इसके बाद परिवार ने दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे हैं जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ (CO) हर्षिता गंगवार बताती है कि आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
Published on:
15 Feb 2024 08:36 am

बड़ी खबरें
View Allमहोबा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
