महोबा

Mahoba News: पेट्रोल पंप में लगी आग,आग देख कर्मचारियों ने किया कुछ ऐसा अब…..

Mahoba News : महोबा जिले में अचानक अज्ञात कारणों के चलते एक पेट्रोल पंप में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल मच गया।

less than 1 minute read
May 26, 2023
Mahoba News: पेट्रोल पंप में लगी आग,आग देख कर्मचारियों ने किया कुछ ऐसा अब.....

बता दे की महोबा में अज्ञात कारणों के चलते एक पेट्रोल पंप में आग लग गई। आग को देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गनीमत यह रही कि पेट्रोल पंप में तैनात कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र से आग बुझा दी। जिससे कोई भी बड़ी घटना नहीं हो सकी। अगर आग नहीं बुझती तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। पेट्रोल पंप में लगी आग के चलते आस-पास मौजूद स्थानीय लोगों में एक दहशत का माहौल देखने को मिला। आग बुझने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है।

वही भीषण गर्मी में बढ़ते पारे के साथ महोबा का तापमान लगभग 45 डिग्री बना हुआ है। ऐसे में आग की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। महोबा शहर के सुभाष चौक स्थित श्रीकृष्णा पेट्रोल पंप में अचानक आग लगी है। शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगना बताया जा रहा है।

वही लोगो का कहना है की अचानक पेट्रोल पंप में एक छोटी सी चिंगारी उठी। और इससे पहले कोई कुछ समझ पाता पेट्रोल पंप की मशीन में आग लग गई। पेट्रोल पम्प में आग लगते ही आस-पास के लोग घबरा गए। और लोग अपनी जान बचा कर इधर-उधर भागने लगे।

वही स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप के पास बहुत से वाहन भी खड़े रहते हैं अगर यह आग लगने पाती तो कई वाहनों सहित आसपास के इलाके को जलाकर राख कर देती।

Published on:
26 May 2023 08:46 am
Also Read
View All

अगली खबर