महोबा

महोबा में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, सात गंभीर

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार यात्री वाहन पलटने से उसमें सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गयी जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

less than 1 minute read
Oct 18, 2023
भीषण रोड एक्सीडेंट मे युवक की दर्दनाक मौत,

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार यात्री वाहन पलटने से उसमें सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गयी जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस उप अधीक्षक हर्षिता गंगवार ने बताया कि झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में पनवाड़ी के निकट अग्निहोत्री मोड़ पर तेज रफ्तार टेम्पो के सामने अचानक बाइक आ गई। जिससे चालक टेम्पो पर अपना नियंत्रण खो बैठा,नतीजन वाहन उलट कर सड़क से उतर गया और खाई मे गिर गया। राहगीरों ने टेम्पो में फंसी सवारियों को बाहर निकाल इलाज के लिए पनवाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां घायलों की हालत गम्भीर देख चिकित्सको ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रिफर किया।

उन्होंने बताया कि हादसे में हमीरपुर जिले में मुस्करा क्षेत्र के भैंसाय निवासी बुजुर्ग मर्दन सिंह (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के ही चंद्रप्रकाश (46), रामबाई (42), सुमितरानी (55), बच्चू (40), विदुर (30), एवं श्याम लाल (57) के अलावा टेम्पो चालक सतीश बुरी तरह घायल हो गये। हताहत मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित पथरिया माता धार्मिक स्थल में दर्शन पूजन के लिए जा रहे थे।

Published on:
18 Oct 2023 08:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर