महाराजगंज

निकाय चुनावः 24 घंटे पहले सील होगी नेपाल सीमा, पीएसी और एआरएफ भी रहेगी तैनात

चुनाव आयोग के निर्देश के तहत प्रशासन सतर्क, 29 नवंबर को होनी है वोटिंग

3 min read
निकाय चुनाव

महाराजगंज. निकाय चुनाव में मतदान की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे चुनाव आचार संहिता को लेकर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। जिले के सात नगर निकायों के चुनाव के लिए सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले स्थानीय एसडीएम और सीओ उम्मीदवारों के साथ बैठक कर उन्हें लगातार चुनाव आचार संहिता की याद दिलाते हुए उसी दायरे में प्रचार करने के लिए सचेत कर रहे हैं। प्रशासन के बार बार के हिदायत से उम्मीदवारों को परेशानी हो रही है लेकिन उन्हें आचार संहिता का पालन तो करना ही है।


बुधवार को सदर कोतवाली परिसर में अध्यक्ष और सभासद के प्रत्याशियों की बैठक में सीओ और एसडीएम सदर ने बैठक कर उन्हें आचार संहिता की याद दिलाई। कहा कि बिना अनुमति के प्रचार वाहन का इस्तेमाल करते पाया गया तो वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। बिना अनुमति के किसी के घर पर प्रचार सामाग्री चिपकाया गया और गृह स्वामी ने शिकायत की तो उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्ल्ंघन के तहत कार्रवाई होगी। एसडीएम सदर ज्ञानेश्वर प्रसाद ने कहा कि कोई प्रत्याशी अथवा उसका समर्थक प्रभोलन देते हुए पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। वोटरों को प्रभावित करने का कोई भी उपाय अक्ष्म्य होगा। साथ ही निर्धारित समय के बाद लाउडस्पीकर का प्रयोग अथवा तेज आवाज में प्रचार करते पाये जाने पर भी कार्रवाई होगी। सीओ गौरव कुमार ने प्रत्यासियों से चुनाव आचार संहिता के पालन का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रत्याशी को कोई शिकायत हो तो वे उनसे संपर्क कर सकते है। कानून अपने हाथ में लेने वाले कदापि बख्शे नही जाएंगे।


दूसरी ओर डीएम और एसपी ने अलग अलग बैठक कर निकाय मतदान सकुशल संपन्न कराने की रणनीति पर चर्चा की। सभी सात निकाय क्षेत्रों के अतिसंवेदनशील बूथों का लाइव प्रसारण होगा। ऐसे मतदान केंद्रों की हर गतिविधि कैमरे में कैद होगी।


डीएम बी के सिंह ने चुनाव में लगे जोनल और सेक्टर मजिस्टेटों को मतदान केंद्रों के रास्तों, बिजली पानी, बूथ, शौचालय आदि जरूरी इंतजाम को दुरूस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन किसी भी प्रत्याशी का तख्ता 200 मीटर के दायरे से बाहर ही होना चाहिए। इसके अंदर पाए जाने पर कार्रवाई तय है। कहा कि बूथ पर सबसे पहले अभिकार्तओं के पहुंचने की सूचना अपडेट करनी होगी। मतदान सुबह 7ः30 बजे शुरू होगा और 12 बजे मतदान के प्रतिशत को अपडेट करना होगा।

उन्होंने कहा कि 29 नवंबर को होने वालेे वोटिंग के लिए फाइनल प्रशिक्षण 24 नवंबर को दो पाली में होगा। उसमें मतदान में जुड़े कर्मियों को लेटेस्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। एएसपी आशुतोष शुक्ला ने भी मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन विपरीत दशा में अतिरिक्त फोर्स बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सेक्टर मजिस्टेट के साथ पुलिस फोर्स मौजूद रहेगी। डीएम एसपी के अलावा चुनाव ड्यूटी में लगे अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ भी पुलिस फोर्स साथ साथ चलेगी। कहा कि मतदान के दिन पुलिस की दस मोबाइल टीमें भी लगाई जाएंगी। प्रत्येक टीम में एक दरोगा, तीन सिपाही तथा चार होमागार्ड के जवान तैनात रहेंगे। क्विक रिस्पांश टीम भी तैनात की जा रही है जो किसी अप्रिय घटना से निपटने में सहायक होगी।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। दोहरी नागरिकता वालों को मतदान से रोकने के लिए दो 24 घंटे पेहले नेपाल सीमा को सील कर दिया जाएगा तथा मतदान संपन्न होने तक किसी के भी आने जाने पर रोक रहेगी। एएसपी शुक्ला ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार सुरक्षा के हर बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा के लिए पीएसी और एआरएफ भी लगाई जाएगी।।

Published on:
22 Nov 2017 02:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर