
दिनदहाड़े बोलोरो सवार कुछ लोग युवक का शव फेंक कर हुए फरार, इलाके में मचा हड़कंप
महराजगंज. पनियरा थाना अन्तर्गत अड़बड़हवा गांव के समीप बने नव निर्मित पावर हाउस के पास रविवार की सुबह लगभग 10 बजे एक सफेद रंग की बोलेरो से आए लोग एक युवक की लाश फेंक कर फरार हो गए। वहीं दिन दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस विभाग में भी इस घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पर मैके पर पहुंचे एसपी आरपी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौका मुआयना करने बाद मातहतों आवश्यक निर्देश दिए।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब दस बजे के आस पास एक सफेद रंग की बोलेरो सवार कुछ लोग अड़बड़हवा गांव के समीप बने नव निर्मित पावर हाउस के पास पहुंचे और एक 25 वर्षीय युवक के शव को बिस्तर में लपेटकर फेंक कर फरार हो गए। युवक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले है और मृतक का हांथ पांव रस्सी से बंधा हुआ था। मना जा रहा है कि युवक की हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की नियत से निकले थे लेकिन सफलता न मिलने पर शव को फेंक कर फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद स्थानिय लोगों में सनसनी फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पनियरा थाने के एसओ ओपी चौहान व श्यामदेउरवा थाने के एसओ रामपाल यादव समेत आधा दर्जन थानों की फोर्स मौके पर पुहंच गई। वहीं दूसरी ओर जिले में दिनदहाड़े हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी आरपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। और तत्काल क्षेत्र में नाकाबंदी का आदेश देते हुए आरोपीयों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा करने का आदेश दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
Published on:
11 Feb 2018, 4:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.