19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झोपड़ी में आग लगने से वृद्ध की जलकर मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
2 min read
Google source verification
झोपड़ी में आग लगने से वृद्ध की जलकर मौत

झोपड़ी में आग लगने से वृद्ध की जलकर मौत

महराजगंज. पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहास में शुक्रवार की रात रिहायसी झोपड़ी में लगी आग से उसमें सो रहे वृद्ध की जलकर मौत हो गई। पैर फ्रैक्चर होने की वजह से वे चलने फिरने में अस्मर्थ थे। लिहाजा आग लगने पर वे झोपड़ी से बाहर नहीं निकल सके और काल के गाल में समा गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मिली जानकारी के अनुसार लाले प्रसाद उम्र लगभग 70 वर्ष अपने घर के सामने झोपड़ी में रात का भोजने करने के बाद सोने के लिए चले गए। झोपड़ी में उजाला के लिए जलाए गए दीए में आचानक रात करीब एक बजे किसी जानवर द्वारा गिराए जाने के बाद आग लग गई। बताते है कि दिया गिरने के बाद झोपड़ी में लगी प्लास्टिक को पकड़ने के बाद आग ने इतना भयंकर रुप ले लिया कि जब तक लाले शोर मचाते वे आग में घिर गए। घर में सोई पत्नी, बेटे व बहू समेत पास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक लाले बुरी तरह झुलसने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

सूचना के बाद पनियरा थाने के एसओ राजेन्द्र सिंह, मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी मंगरी देवी ने बताया कि उनके पति का पैर तीन वर्ष पूर्व फ्रैक्चर हो गया था जिससे वे चल नहीं पाते थे। एक ही जगह खाना खाते व उसी झोपड़ी में सोते थे। मृतक लाले के तीन लड़के हैं। तीनों अलग अलग रहते हैं। छोटा लड़का व बहू उनके साथ रहते हैं। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर सीओ सदर मुकेश प्रताप सिंह ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।