10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाहन चेकिंग में बृजमनगंज पुलिस की मनमानी 

पुलिस की बदसलूकी कोे लेकर थानाध्यक्ष से मिले सपा नेता, काफी देर तक चली वार्ता के बाद मामले पर सुलह

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ahkhilesh Tripathi

Jul 07, 2016

ankur mani tripathi

ankur mani tripathi

महाराजगंज. वाहन चेकिंग में बृजमनगंज पुलिस की बदसलूकी को लेकर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अंकुर मणि त्रिपाठी ने थानाध्यक्ष बृजमनगंज से मुलाकात कर शिकायत की और काफी देर तक चली वार्ता के बाद मामले पर सुलह हो पाया।

स्थानीय लोगों ने बृजमनगंज पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग में बदसलूकी की शिकायत अंकुर मणि त्रिपाठी से किया । जिसके बाद अंकुर मणि त्रिपाठी लोगों को साथ लेकर थाने पर पहुंचे । थानाध्यक्ष विनोद कुमार राव से पुलिस द्वारा बदसलूकी करने की शिकायत की।

द्विपक्षीय वार्ता में सभी ने अपना अपना पक्ष रखा जो काफी देर तक चला । इस मौके पर शत्रुघ्न पाठक, शैलेश पाण्डेय, मुनीर आलम, कृष्ण मोहन यादव, मन्टू सिंह, आंचल पाण्डेय, पी सी पाण्डेय, पिंटू दूबे, अभिषेक पाण्डेय, विशाल जायसवाल, दुर्गा प्रसाद मिश्र, इस्तखार खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

image