
महू में लापरवाही, नियमों से खुला खिलवाड़
संजय रजक, डॉ. आंबेडकर नगर(महू)। एमपी के महू में मानवीयता की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। यहां के सिविल अस्पताल में बड़ी लापरवाही की गई। अस्पताल के गेट पर एक गर्भवती दर्द से तड़पती रही जबकि पूरा अस्पताल फोटो खिंचवाने में लगा रहा। यह घटना 7 जून की है जोकि अब सामने आई है। इधर अस्पताल प्रभारी डॉ. योगेश सिंघारे ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर ही उचित कदम उठाउंगा।
अस्पताल के सभी कर्मचारी फोटो सेशन में लगे रहे, उधर गेट पर गर्भवती दर्द से तड़पती रही- यह घटना 7 जून की है। मानपुर के सेरकुंड गांव से आशा कार्यकर्ता डिलेवरी के लिए गर्भवती को लेकर आई थी, लेकिन उसका इलाज ही नहीं किया गया। और तो और अस्पताल के सभी कर्मचारी फोटो सेशन में लगे रहे, उधर गेट पर गर्भवती दर्द से तड़पती रही।
बाद में डॉक्टरों ने ऑक्सीजन न होने और गर्भस्थ शिशु के सिर में सूजन बताकर महिला को इंदौर रेफर कर दिया। परिजन इंदौर एमटीएच अस्पताल ले गए। आशा राधिका ने बताया, यहां नॉर्मल डिलेवरी हुई। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस लापरवाही से सवाल खड़े हो रहे हैं कि नेशनल क्वॉलिटी इंशुरेंस स्टैंडर्ड की टीम को दिखाने फोटो सेशन जरूरी था या मरीज का इलाज।
इस मामले में सिविल अस्पताल की डॉ. सीमा सोनी का कहना है, 7 जून को मैं ड्यूटी पर थी। रेफर क्यों किया, देखकर बताऊंगी। इधर अस्पताल प्रभारी डॉ. योगेश सिंघारे ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर ही उचित कदम उठाउंगा।
Published on:
10 Jun 2023 08:00 am

बड़ी खबरें
View Allमहू
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
