18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महू

भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने कमलनाथ को क्यों बोला राजनीति का मुंगेरीलाल

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस की सोच में रोग और कीड़ा होने का आरोप लगाया, उनके अनुसार कांग्रेस नकारात्मक और भाजपा सकारात्मक सोच से कार्य करती है।

Google source verification

महू

image

aashish saxena

Sep 25, 2023

उज्जैन.
भाजपा के राष्ट्री प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भारतीय राजनीति का मुंगेरीलाल बताया है। उनके अनुसार कांग्रेस नकारात्मक और भाजपा सकारात्मक सोच से कार्य करती है। इसीलिए भाजपा को जनता का आशीर्वाद और कांग्रेस के हिस्स में आक्रोश आया है।
शनिवार को शहर आए गौरव भाटिया ने मीडिया से चर्चा की। ७६ वर्ष की उम्र में कमलनाथ द्वारा मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के सवाल पर वे बोले, पार्टी की सोच-सोच का फर्क है। वे केवल सत्ता का सुख कैसे मिले, कुर्सी पर बैठकर घोटाला कैसे करें, मलाई कैसे खानी है, इसी के सपने देखते रहते हैं। जनता उन्हें ऐसा जवाब देती है कि कहना गलत नहीं होगा कि कमलनाथ भारतीय राजनीति के मुंगेरीलाल हैं। उन्होंने कमलनाथ द्वारा पत्रकार व लोगों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। भाजपा के कई पूर्व विधायक व नेताओं द्वारा पार्टी से इस्तीफा देने के सवाल पर भाटिया ने भाजपा की रीढ़ व नींव लीडरशीप, आइडायलोजी और काडर है। कुछ नेता दल में आते हैं, उनकी भूमिका होती है, उन्हें लगता है कि मौसम बलदने वाला है, लेकिन पुन: कहुंगा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा। प्रेस वार्ता में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, अनिल जैन कालूहैड़ा, विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, गुलरेज शेख, राकेश पंड्या, मौजूद थ्ेा। संचालन जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने किया।
कांग्रेस की सोच में कीड़ा
भाटिया के अनुसार, कांग्रेस नफरत की राजनीति करती है। जो यह कहती है कि सनातन हिंदु धर्म डेंगु हैं, मलेरिया है, एचआइवी है, कुष्ठ रोग है। मैं इतना ही कहुंगा रोग अगर कहीं है, अगर कहीं किड़ा है तो वह कांग्रेस पार्टी की सोच में है।
मजबूत प्रबंध करेंगे
संसद में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा धर्मसूचक गालियां देने के मामले में भाटिया ने बताया, नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जो भी प्रबंध किया जाएगा, मजबूत किया जाएगा।
यात्रा में १४ लाख नए सदस्य जुड़े
राष्ट्रीय प्रवक्ता भाटिया ने बताया, अपने कार्य का लेखाजोखा जनता के बीच रखने भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। ५१ जिलों में 10 हजार 643 किमी लंबी निकली इन यात्राओं में २५ लाख मतदाताओं से सीधे मिले। इस दौरान प्रदेश में १४ लाख नए सदस्य भाजपा से जुड़े। चुनाव में एतिहासिक जीत से साबित हो जाएगा कि यात्रा कितनी सफल रही।