मैनपुरी

‘12th फेल’ फिल्म के IPS मनोज शर्मा जैसी है IAS सूरज तिवारी की कहानी, 12वीं फेल विकलांग ने छुआ आसमान

IAS सूरज तिवारी मैनपुरी के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने जज्बे से UPSC एग्जाम 2022 में 917वीं रैंक हासिल किया।

less than 1 minute read
Oct 28, 2023

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘12th फेल’ थियेटर में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म IPS मनोज शर्मा के जीवन पर लिखी बेस्टसेलर किताब ‘12th फेल’ पर बनी है। एक्टर विक्रांत मेसी ने इस फिल्म में IPS मनोज शर्मा का किरदार निभाया है। आपको बता दें कि IPS मनोज शर्मा के जैसी कहानी IAS सूरज तिवारी की भी है।

12वीं में फेल हुए थे IAS सूरज तिवारी
IAS सूरज तिवारी यूपी के मैनपुरी के रहने वाले हैं। UPSC एग्जाम 2022 में 917वीं रैंक हासिल करने वाले सूरज ने यह साबित कर दिखाया है कि बुलंद हौसले के आगे कठिन से कठिन परिस्थिति भी रोड़ा नहीं बन सकती है।

दरअसल, सूरज तिवारी साल 2013 में CBSE की इंटर एग्जाम में फेल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने 2014 में यूपी बोर्ड से 12th पास किया। आपको बता दें कि अपने हौसलों से उड़ान भरने वाले सूरज तिवारी विकलांग है।


ट्रेन दुर्घटना ने बनाया विकलांग

24 जनवरी 2017 में गाजियाबाद के दादरी में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में उन्होंने दोनों पैरों के साथ-साथ अपने दाहिने हाथ और बाएं हाथ की दो अंगुलियों को खो दिया था। इसके बाद चार माह तक अस्पताल में रहे और करीब तीन माह तक बेड रेस्ट किया। इसके बाद भी सूरज तिवारी ने हार नहीं मानी। आपको बता दें कि सूरज मैनपुरी के कुरावली कस्बे के रहने वाले हैं। और उनके पिता राजेश तिवारी पेशे से दर्जी हैं।

Updated on:
28 Oct 2023 03:52 pm
Published on:
28 Oct 2023 03:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर