8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

52 गांव के यादवों का लोकसभा 2019 को लेकर बड़ा फैसला, शिवपाल यादव के पहुंचते ही बदल गया माहौल, अखिलेश को बड़ा झटका…

वनदल यानि 52 गांव के अहीर जानिये 2019 में किसका करेंगे सपोर्ट

2 min read
Google source verification
52 villages of Yadavas

52 villages of Yadavas

आगरा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुश्किलें अपने ही गढ़ में बढ़ने जा रही हैं। मैनपुरी के वनदल यानि यादवों को 52 गांव में सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पकड़ बना ली है। हाल ही में वनदल पहुंचे शिवपाल सिंह यादव को वनदल के प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने अपना समर्थन दिया। वनदल के प्रमुख गांव देवपुरा में चल रहे असंग देव जी के सत्संग में शिवपाल सिंह यादव पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें - तो इस जिले से लोकसभा 2019 लड़ेंगे मुलायम सिंह यादव, चाचा के खुलासे के बाद भतीजे अखिलेश यादव के उड़े हुये हैं होश

यहां पहुंचे शिवपाल यादव
शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दी है। इसी के तहत शिवपाल सिंह यादव ने सबसे पहले टारगेट किया यादवों के उन 52 गांव को, जिसे वनदल कहा जाता है। वनदल के नेता सुजान सिंह यादव और भूरी सिंह भट्टे वाले शिवपाल सिंह यादव के साथ आ चुके हैं। इन दोनों नेताओं के सहायोग से शिवपाल सिंह यादव ने बड़ी चाल चली है, जिसके बाद इन 52 गांव के प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने भी लोकसभा चुनाव 2019 में शिवपाल यादव और सेक्युलर मोर्चे का साथ देने का खुलेतौर पर वायदा कर दिया है।

अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
मैनपुरी की बात की जाये, तो यहां से समाजवादी पार्टी को हराने बेहद मुश्किल होता है। कहा जाता है कि मैनपुरी शहर से अधिक समाजवादी पार्टी का मतदाता गांव देहात में हैं और इसमें से यादवों के ये 52 गांव अहम माने जाते हैं। यदि ये गांव शिवपाल सिंह यादव के समर्थन में चले जाते हैं, तो अखिलेश यादव को मैनपुरी सीट पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - BIG NEWS: शिवपाल यादव ने किया बड़ा ऐलान, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह यादव, अखिलेश की बढ़ गईं मुश्किलें !