26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्तों की मर्यादा तार-तार, लोक-लाज भूल आधी रात को चाची और भतीजा हुए फरार

UP News: मैनपुरी के बेगमपुर गांव में एक विवाहित महिला अपने रिश्ते के भतीजे के साथ फरार हो गई। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल सर्विलांस के जरिए दोनों की तलाश में जुटी है।

2 min read
Google source verification
mainpuri news

प्रतीकात्मक तस्वीर - एआइ

Mainpuri News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक चाची रिश्ते में लगने वाले भतीजे के साथ घर-बार छोड़कर फरार हो गई। यह घटना बेगमपुर गांव की है। इस घटना ने न केवल गांव के लोगों को हैरान कर दिया है बल्कि परिवार के सामने लोक-लाज का बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। जैसे ही गांव में यह खबर फैली हर कोई सन्न रह गया और अब इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

आधी रात को उजड़ा आशियाना

मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर करहल का है। गांव के रहने वाले अजीत कुमार की शादी सुमन के साथ बड़े ही अरमानों के साथ हुई थी। सुमन का मायका भी पास के ही ग्राम तिकोना में है। सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन दो दिन पहले रात के सन्नाटे में सुमन अचानक घर से लापता हो गई। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो सुमन घर पर नहीं थी। शुरुआती घंटों में परिजनों ने सोचा कि शायद वह कहीं पास में गई होगी लेकिन जब घंटों बाद भी सुराग नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका गहरा गई।

तलाश में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

परिजनों ने आनन-फानन में अपने रिश्तेदारों और सुमन के मायके में फोन घुमाए लेकिन कहीं से कोई अच्छी खबर नहीं मिली। इसी खोजबीन के दौरान परिवार को एक ऐसा सच पता चला जिसने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी। जानकारी मिली कि गांव का ही युवक हर्षित जो रिश्ते में सुमन का भतीजा लगता है वह भी उसी रात से गायब है। दोनों के एक साथ लापता होने की खबर मिलते ही परिवार की खुशियां मातम और शर्मिंदगी में बदल गईं।

रिश्तों पर उठे सवाल

इस घटना के बाद से बेगमपुर गांव में सन्नाटा पसरा है लेकिन लोगों की जुबां पर बस यही एक चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस भतीजे को चाची ने अपने घर में मान-सम्मान दिया उसी ने चाचा का घर उजाड़ दिया। पीड़ित पति अजीत कुमार इस धोखे से पूरी तरह टूट चुका है। समाज में इस तरह की बढ़ती घटनाएं रिश्तों की पवित्रता पर सवाल खड़े कर रही हैं। लोग इसे पारिवारिक मूल्यों के पतन के रूप में देख रहे हैं।

पुलिस के हाथ अब भी खाली

घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने थाना कुर्रा में तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं जो दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अब मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस का सहारा ले रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों शहर में हैं या कहीं बाहर निकल गए हैं।