दरअसल अमर सिंह आजम के जौहर विश्व विद्यालय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जौहर विश्व विद्यालय से पहले दो विश्व विद्यालय बने, पहला काशी हिंदू विश्वविद्यालय बना। यह महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने बनाया लेकिन बनाने के बाद मदन मोहन मालवीय के परिवार के किसी भी व्यक्ति ने इस पर अधिकार नहीं जमाया। ठीक इसी तरह अलीगढ़ में सर सैयद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय बनाया। इसका नाम है मुस्लिम विश्व विद्यालय लेकिन वहां हिंदू भी पढ़ते हैं। सर सैयद और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय दोनों बड़े व्यक्ति हैं, दोनों के परिवार से इन विश्व विद्यालय पर अपना अधिकार नहीं जताया। अमर सिंह ने कहा कि अलीगढ़ विश्व विद्यालय का तराना है ' मेरा चमन यह मेरा चमन, हम अपने चमन के बुलबुले और जौहर यूनिवर्सिटी का तराना है मेरे खानदान का चमन, मेरा चमन, मेरे बिटवा का चमन मेरे उस समधी का चमन जो अपनी बहू को भी नहीं छोड़ता है। उसका भी यौन शोषण करता है औऱ बहू अपने ससुर जी पर आरोप लगाती है, हमारा अपना ये भी चमन'। अमर सिंह का आजम पर अब तक का यब सबसे बड़ा हमला है। जौहर विश्व विद्यालय के सहारे आजम का बिना नाम लिए उनके समधी पर अपनी बहू का यौन शोषण करमे का आऱोप लगाया है।