
मैनपुरी। जिले में एक बार फिर डकैतों का आतंक देखने को मिला। करहल थाना क्षेत्र में शनिवार रात को आधा दर्जन हथियारबंद डकैतों ने तीन घरों में डकैती डाली। साथ ही लोगों के साथ जमकर मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह तड़के ही पुलिस फोर्स के साथ एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना में घायल लोगों को करहल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
घर में सो रहे लोगों पर हमला
करहल थाना क्षेत्र के ग्राम ब्लाखरा में देर रात हथियारबंद बदमाश पंकज यादव के मकान में घुस गए। बदमाशों ने घर में सो रहे लोगों पर लाठी-डंडों, सरियों से हमला कर दिया। जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार की माने तो बदमाश घर में रखे करीब 10 तोला सोने जेवर के साथ करीब पांच लाख रुपये की नकदी ले गए।
मकानों के दरवाजे बाहर किए किए बंद
बदमाशों का आतंक यही समाप्त नहीं हुआ। इसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो घरों को निशाना बनाया। जिसमें राजवीर सिंह के घर से बदमाश बक्शे में रखी हजारों की नकदी और जेवरात ले गए। पड़ोस में रहने वाले सलीम पुत्र हमीद के मारपीट की और 20 हजार की नकदी लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तीनों मकानों के दरवाजे बाहर से बंद कर फरार हो गए। पीड़ितों ने फोन कर अपने-अपने पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद मकानों के दरवाजे खोले गए।
जांच में जुटी पुलिस टीम
डकैती की सूचना मिलने पर सुबह तड़के ही एसपी राजेश एस, एएसपी ओमप्रकाश सिंह मय पुलिस फोर्स और डॉग स्क्वायड के साथ गांव पहुंचे। दोनों पुलिस अधिकारियों ने तीन मकानों का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि तीन घरों में डकैती की वारदात हुई है। बदमाशों ने परिवार के लोगों को भी पीटा। जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में पहुंचाया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस टीम जांच कर रही है। जल्द ही इन घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
Published on:
15 Apr 2018 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
