
सुहागरात पर दुल्हन ने लगाया दूल्हे पर नपुंसक होने का आरोप।
दुल्हन ने आरोप लगाए कि उसका पति नपुंसक है और उससे ये बात छिपाकर शादी की गई। दुल्हन के हंगामे के बाद ससुरालियों के होश उड़ गए।
इसी बीच मायका और ससुराल पक्ष के बीच समझौता हुआ। जिसमें दुल्हन ससुराल छोड़ कर अपने मायके चली गई।
मामला मैनपुरी के कुसमरा चौकी क्षेत्र का है। जहां एक गांव में नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर हंगामा कर दिया। दुल्हन ने अपने दुल्हे पर नपुंसक होने का आरोप लगाया।
इतना ही नहीं उसने रात में ही फोन कर मायके वालों को बुला लिया। दुल्हन रात में ही थाने पहुंच गई।
उसने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद गांव में इस मामले में पंचायत हुई। जिसमें दुल्हन को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन इसके बाद भी दुल्हन नहीं मानी।
वह अपने मायके वालों के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। चौकी प्रभारी राम प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी इटावा क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ हुई थी।
घर में पूजा पाठ के बाद रीति रिवाज
दुल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर ले आया। घर में पूजा पाठ के साथ अन्य रीति रिवाज पूरे कराए गए। सुहागरात पर दुल्हन ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
जिससे घर में मौजूद सभी लोगों और रिश्तेदारों के होश उड़ गए। दुल्हन ने अपने मायके फोन कर परिजनों को बुला लिए। दुल्हन का आरोप था कि उसका पति नपुंसक है। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चलती रही। फिर मामला मैनपुरी के किशनी थाने पहुंचा।
पिता ने दी थाने में तहरीर
थाने में दुल्हन के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आभूषण सहित दुल्हन को मायके ले जाने की मांग की। इसके बाद आपसी समझौता हुआ और दुल्हन मायके चली गई।
इस बारे में किशनी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद दुल्हन को मायके पक्ष के साथ भेजा दिया है। मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई एफआईआर नहीं दर्ज कराई गई है।
Published on:
15 Mar 2023 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
