25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबरन जमीन कब्जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

उपमुख्यमंत्री से मिल चुका है पीड़ित नहीं हुई कोई कार्रवाई, पीएम से मिलेगा

2 min read
Google source verification
bjp

alok gupta

मैनपुरी। यूं तो जमीनों पर अबैध कब्जे का आरोप पूर्व की सपा सरकार के नेताओं पर लगता रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इसे मुद्दा बना कर उत्तर-प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार भी बनाई है। अब भाजपा के जिलाध्यक्ष पर ही जमीन कब्जाने का आरोप लगा है। जिलाध्यक्ष पर करोड़ों रुपये की जमीन में फर्जीवाडा कर दस्तावेजों में फेरबदल कराकर अबैध रूप से बैनामा कराने व घर में घुस कर मारपीट और जान से मारने जैसी संगीन 11 धाराओं में शनिवार को मामला दर्ज किया गया है।

यह है पूरा मामला

थाना बरनाहल क्षेत्र मूल निवासी उधयवीर शाक्य की पत्नी रामकिशोरी से जुड़ा हुआ है। राम किशोरी ने जनपद न्यायालय के 156/3 कोर्ट में भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आलोक गुप्ता, विजय कुमार, साबित्री देवी, बाबू सिंह, चेतन शर्मा के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर न्यायालय में सुनवाई के बाद कोर्ट ने बरनाहल थाना प्रभारी को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए और कोर्ट के आदेश पर उक्त सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के पति ने बताया है कि आलोक गुप्ता भाजपा के जिलाध्यक्ष है और उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर सरकारी दस्तावेजों में फेरबदल करा कर फर्जी ढंग से हमारी करोड़ों रुपये की जमीन का बैनामा करा लिया और उस पर कब्जा भी। वहीं जब शनिवार को भी जिलाध्यक्ष की ओर से धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने ये भी बताया है कि वो इस लड़ाई को कई वर्षों से लड़ यह है लेकिन शनिवार को न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ित प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी न्याय की गुहार लगा चुका है लेकिन तब भी उसे न्याय नही मिला। उसने बताया कि वो मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री से मिलेगा और अगर तब भी न्याय नही मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने ही धरने पर बैठेगा। पीड़ित का ये भी कहना था कि ऐसे जिलाध्यक्ष के खिलाफ अंत तक वह लड़ाई लड़ेगा।







इन धाराओं में कार्रवाई

न्यायलय आदेश पर जनपद के बरनाहल थाने में आईपीसी की धारा 419, 420 , 467, 468, 471, 147, 323, 452, 307, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

जैसे ही मामले के दर्ज होने की जानकारी जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता को हुई तो उनकी ओर से तत्काल में आनन फानन में एक प्रेस वार्ता बुलाई गई। जहां जिलाध्यक्ष ने बताया कि ये पूरा मामला फर्जी है। उन्होंने उक्त जमीन का साफ सुथरा बैनामा कराया है। उक्त पीड़ित ने न्यायालय को गुमराह कर जालसाजी से हमारे राजनीतिक विरोधियों की साजिश के तहत ये मामला दर्ज कराया गया है। अभी पुलिस की विवेचना होनी है। जिसमें सारा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।







ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

मैनपुरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग