24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहेज में अपाचे की जगह दूसरी बाइक देने से भड़क गया दूल्हा, शादी से किया इंकार

रातभर सजकर दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, लेकिन नहीं आयी बारात।

less than 1 minute read
Google source verification

मैनपुरी। दहेज में अपाचे बाइक की जगह स्पलेंडर दे दी तो दूल्हा भड़क गया और बारात लेकर ही नहीं आया। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर दूल्हे का इंतजार करती रही। घटना से दुखी होकर परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की।

ये है मामला
मामला कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम खिचौली का है। यहां के निवासी महेश सिंह ने अपनी बेटी की शादी फिरोजाबाद के मटसैना थाना क्षेत्र के ग्राम ऊधनी निवासी संजीव पुत्र प्रेमसिंह के साथ तय की थी। 8 मई को तिलक लग्न के कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने दहेज में तय बाइक अपाचे की जगह स्पलेंडर दे दी। ये देखकर दूल्हा भड़क गया और तिलक से इंकार कर दिया। इसके बाद मझिया ने बातचीत कर मामले को सुलझाया और रस्म पूरी की गई। 12 मई को बारात आनी थी। लड़की पक्ष के लोग पूरी तरह आश्वास्त थे। उन्होंने सारी तैयारियां कर ली थीं। दुल्हन भी सज कर तैयार थी। लेकिन बारात नहीं आयी। जब फोन पर बात की गई तो उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। ये सुनकर लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया। रातभर दूल्हा पक्ष को मनाने की कोशिश हुई लेकिन वह तैयार नहीं हुए। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी। इस मामले में एसपी मैनपुरी, अजय शंकर राय का कहना है कि घटना की जानकारी लड़की के पिता ने कुरावली पुलिस को दी है। पुलिस को मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मैनपुरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग