
Up news
Karhal By Election 2024: करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह से मतदान शुरू हो गया है। इस सीट पर सपा और भाजपा के बीच रोचक मुकाबला माना जा रहा है। सपा ने इस सीट से तेज प्रताप यादव को चुनाव मैदान में है। तो बीजेपी ने सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। इस विधानसभा सीट पर सपा, भाजपा और बसपा तथा निर्दल मिलकर 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
Karhal By Election 2024: मैनपुरी की करहल विधानसभा पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। यहां मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। सुबह नौ बजे तक 9.7 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। वोटों का ये आंकड़ा प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा रहा है। इस सीट पर प्रमुख दल सपा, भाजपा, और बसपा सहित कुल 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिसमें एक निर्दल प्रत्याशी भी शामिल है। इनमें भाजपा से अनुदेश सिंह सपा से तेज प्रताप यादव, बसपा से अवनीश कुमार, सर्व समाज जनता पार्टी से सुनील मिश्रा और निर्दलीय प्रत्याशी विवेक यादव, सचिन शामिल हैं।
मैनपुरी करहल विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,82,378 मतदाता हैं, जिनमें 2,07,457 पुरुष, 1,74,917 महिला और कुछ अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 444 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। इस विधानसभा सीट पर 7 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शाम 5 बजे एवं में कैद हो जाएगा।
Published on:
20 Nov 2024 12:15 pm

बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
