
करहल सीट सपा और भाजपा प्रत्याशी
Karhal election Result live update: मैनपुरी जिले की करहल सीट पर सुबह आठ बजे मतगणना हो रही है। वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों में लगातार उलटफेर हो रहा था। पिछले कई चरणों से सपा के तेज प्रताप सिंह यादव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। आज दोपहर बाद वाले नतीजे तय करेंगे कि करहल में तेज प्रताप सिंह यादव समाजवादी पार्टी का गढ़ बचा पाते हैं। या रिश्ते में उनके फूफा और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे बहनोई अनुजेश यादव भारतीय जनता पार्टी के लिए करहल पर कब्जा कर लेते हैं। बुधवार को इस सीट पर 54.1 फीसदी मतदान हुआ था। मैदान में बसपा से डॉ. अवनीश शॉक्य भी हैं। लेकिन जंग सिर्फ फूफा और भतीजे के बीच चल रही है।
Karhal election Result live update: करहल उपचुनाव के लिए शनिवार को नवीन मंडी में सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो गई है सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई है। कुल 32 राउंड में दोपहर दो बजे तक मतों की गिनती पूरी होने की उम्मीद है। अब तक जो परिणाम सामने आए हैं। उनमें सपा प्रत्याशी आगे चल रहा है।
मैनपुरी की करहल सीट पर आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसके बाद सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 13,227 वोट से आगे हैं। भाजपा के अनुजेश यादव को अब तक 17061 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी अपनी झोली में 30, 288 मत डाल चुके हैं। बसपा प्रत्याशी को अब तक 1969 वोट मिले हैं।
नवे राउंड का भी परिणाम आ गया है। जिसके बाद सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 14229 वोट से आगे हैं। भाजपा के अनुजेश यादव को अब तक 19739 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी अपनी झोली में 33, 968 मत डाल चुके हैं। बसपा प्रत्याशी को अब तक 2352 वोट मिले हैं।
करहल में 10वीं राउंड की मतगणना के बाद भी भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव सपा के आसपास नहीं पहुंच सके हैं। अनुजेश यादव 16 हजार 440 वोट से पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 37995 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 21 हजार 555 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 2454 वोट ही मिले हैं।
सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 52020 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 31 हजार 292 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 3694 वोट ही मिले हैं।
Karhal By Election Result: करहल मे 19वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 67529 मत मिल चुके हैं। जबकि भाजपा के अनुजेश यादव को 48607 मत मिले हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी अवनीश को महत्व 4705 मत मिले हैं। इस तरह सपा प्रत्याशी 20 हजार 922 मतों से आगे चल रहे हैं।
Updated on:
23 Nov 2024 12:53 pm
Published on:
23 Nov 2024 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
