
temple
मैनपुरी। जिले के भोगांव कस्बे में गमा देवी का एक मंदिर है। ये भोगांव के मोहल्ला कबीरगंज में है। ये मंदिर करीब 400 साल पुराना बताया जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर में सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो कुष्ठ रोगी को परेशानी से छुटकारा मिल जाता है। नवरात्र के मौके पर दूर दूर से लोग यहां आकर माता की विशेष पूजा अर्चना करते हैं।
ये है मंदिर की कहानी
गमा देवी के इस मंदिर को लेकर एक कहानी प्रचलित है। कहा जाता है कि एक बार राजा भूमिपाल सिंह को कुष्ठ रोग हो गया था। उस समय वो यहां आए और यहां के सोमनाथ तालाब में स्नान किया, उसके बाद उनका रोग ठीक हो गया। तब राजा ने तालाब के पास माता के मंदिर का निर्माण कराया। तब से आज तक ये मंदिर जिले भर के लोगों की आस्था का केंद्र है। कहा जाता है कि यहां दिल से प्रार्थना करने पर सभी मुरादें पूरी होती हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
11 Apr 2019 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
