
मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला अवध नगर में लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने मुरली तापड़िया की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। मुरली तापड़िया की मां बसन्ती देवी को मृत जान आरोपी मौके से फरार हो गए। गम्भीर हालत में मुरली तापड़िया की मां को सैफई इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी मैनपुरी राजेश एस पंहुचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटना स्थल का बारीकी के साथ मुआयना किया। एसपी ने बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
सुबह नौकर आने पर पता चला
जनपद मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के अवध नगर के तापड़िया मिल में एक घर में बुजुर्ग बसन्ती देवी (72) अपने 45 साल के बेटे मुरली तापड़िया के साथ रहती थीं। इनके सभी परिजन बाहर रहते हैं। देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में लूट और डकैती के इरादे से हमला बोल दिया। मां और बेटे पर किसी धारधार हथियार से हमला किया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इस वारदात की जानकारी तब हुई जब रोज की तरह उनका नौकर सिनोद काम करने के लिए वहां आया। चूंकि घर का दरवाजा बन्द था तो वो सीढ़ी लगाकर घर में घुसा तो अन्दर का नज़ारा देखकर वो दंग रह गया। बसंती दोवी गंभीर रूप से घायल थीं और मुरली तापड़िया की मौत हो चुकी थी।
अभी हमलावरों के बारे में पता नहीं चल सका है
एसपी मैनपुरी राजेश एस मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। हमले में गम्भीर घायल बसंती देवी को इलाज के लिए तत्काल सैफई भेजा गया वहीं मृत मुरली तापड़िया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार अभी हमलावरों के बारे में पता नहीं चल सका है।पता लगाया जाएगा कि हमला हत्या के या लूट के इरादे से की गई है। पुलिस के मुताबिक बदमाश बसंती देवी को मृत समझ छोड़ गए थे, लेकिन उनकी सांसें चल रही थीं।
Published on:
13 Jan 2018 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
