
आगरा। नोएडा पुलिस ने थाना कोतवाली के मोहल्ला भरतवाल में छापेमार कार्रवाई कर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला और हिरासत में आए लोगों पर गाजियाबाद में हुई लाखों रुपये की लूट का आरोप है। नोएडा पुलिस ने ये कार्रवाई गोपनीय रूप से की थी, जिससे आरोपियों को भागने का मौका न मिल सके।
ये भी पढ़ें -किसानों को अपनी आय दोगुनी करनी है, तो पढ़ें ये खबर
ये है मामला
मैनपुरी के भरतवाल मुहल्ले में नोएडा पुलिस बुधवार रात अचानक पहुंची। पुलिस ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को भी नहीं दी थी, छापेमार कार्रवाई के दौरान कोई शोरगुल नहीं था, बस टीम ने जाकर मकान की घेराबंदी की और महिला सुनीता उसके पुत्र पंकज, भाई संजय निवासी फर्रुखाबाद को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा, लोग समझ नहीं पा रहे थे, आखिर ये हुआ क्या है।
ये था मामला
नोएडा पुलिस के उपनिरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि दिसंबर 2017 में गाजियाबाद में एक मुनीम से गोली मारकर 9 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में गाजियाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में ये मामला नोएडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। नोएडा पुलिस ने इस मामले में सुबाध नामक युवक को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की गई, जिसमें तमाम जानकारियां निकलकर सामने आईं।
ये भी पढ़ें - आयकर विभाग का चलेगा स्कूलों पर डंडा, पहुंच गई शिकायत
हुई गिरफ्तारी
इस मामले में पुलिस ने महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। नोयडा पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं दी गई। सूत्रों की मानें तो महिला के घर से पुलिस ने नकदी और जेवरात भी बरामद किए हैं।
Published on:
3 May 2018, 11:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.