4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शांतिभंग के आरोपियों की हथकड़ी खोलने के बदले यूपी पुलिस के सिपाहियों ने परिजनों से वसूले रुपए, वीडियो वायरल

सिपाहियों ने पांचों आरोपियों की हथकड़ी खोलने के बदले उनके परिजनों से 200—200 रुपए सुविधा शुल्क वसूल किया।  

less than 1 minute read
Google source verification
up police

up police

मैनपुरी। इन दिनों सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के सिपाहियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ सिपाही रुपयों को लेकर मोल तोल करते दिखाई दे रहे हैं। सिपाही पांच आरोपियों की हथकड़ियां खोलने के बदले उनके परिजनों से 200—200 रुपए ले रहे हैं। पांचों शांतिभंग के आरोपी हैं। वायरल वीडियो तहसील किशनी परिसर का है।

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक किशनी थाना क्षेत्र के गांव समान कटरा में नाली को लेकर रविवार रात एक परिवार के लोगों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस रातभर समझौते के प्रयास में जुटी रही। समझौता न होने पर पुलिस ने विनोद कुमार और अमरपाल का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं गांव कछपुरा महोली निवासी विनोद व हरिकिशन और सौरभ निवासी बरुआ का भी शांतिभंग में चालान किया गया। इन आरोपियों को सिपाही अवधेश रावत, भूदेव सिंह और हिमांशु हथकड़ी लगाकर एसडीएम कोर्ट लेकर पहुंचे। इसी दौरान इन्होंने पांचों आरोपियों की हथकड़ी खोलने के बदले उनके परिजनों से 200—200 रुपए सुविधा शुल्क वसूल किया। पास में खड़े किसी युवक ने इसका वीडियो बना लिया जो अब तेेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय का कहना है कि आरोप गंभीर है। वीडियो की जांच का आदेश दिया गया है। दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि थाना किशनी बीते कुछ दिनों से लगातार वसूली को लेकर चर्चाओं में है। सूत्रों की मानें तो पहले भी कई मामलों में इस तरह के आरोप लग चुके हैं। पिछले दिनों बरामद माल में से कॉर्टन बेचने का मामला भी उछला था, लेकिन इसे दबा दिया गया था।