4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिपाही की पत्नी पर दरोगा ने किया कमेंट तो कर दी हत्या

गिरफ्तार सिपाही के पास से पुलिस ने मृत दारोगा राधारमण का मोबाइल बरामद किया है।

2 min read
Google source verification
Murder case

मैनपुरी। जनपद में बीते आठ सितम्बर को संदिग्ध परिस्थित में हुई दरोगा की हत्या का मैनपुरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दारोगा राधारमण की मौत के मामले में कानपुर देहात के थाना भेलूपुर में तैनात सिपाही सत्यप्रकाश को मैनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही के पास मृत दरोगा राधारमण का गायब हुआ मोबाइल मिला है। पुलिस ने हत्यारोपी सिपाही को जेल भेज दिया है।

सिपाही ने जुर्म कबूल किया

पूरे मामले के अनुसार- बीती आठ तारीख को दारोगा राधारमण की सन्दिग्ध परिस्थिततियों में मौत हो गई थी। इस मामले का खुलासा करते हुई सिपाही सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दारोगा राधारमण का शव मैनपुरी की पुलिस लाइन की आरटीसी बैरक के बाथरूम में मिला था। पहले तो पुलिस इसको आत्महत्या मानकर चल रही थी लेकिन मृतक के भाई ने उसकी हत्या किये जाने की तहरीर पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश में आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सिपाही ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है, लेकिन मीडिया के कैमरे पर आरोपी सिपाही अपने आप को बेगुनाह बता रहा है। गिरफ्तार सिपाही के पास से पुलिस ने मृत दारोगा राधारमण का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार-पिछली आठ तारीख को मैनपुरी के पुलिस लाइन में आरटीसी बैरक में दारोगा राधारमण का शव बाथरूम के अन्दर पाया गया था। जिसमें मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जाहिर की थी और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान मृतक का मोबाइल और पर्स गायब पाया था जिसके बाद पुलिस ने कानपुर देहात के थाना भोलेपुर में तैनात सिपाही सत्यप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा पूछताछ में उसने हत्या का सारा राज बयां कर दिया। एएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक दारोगा राधारमण और गिरफ्तार सिपाही ने शराब पी और चिकिन खाया उसी दौरान दारोगा का विवाद सिपाही से हो गया। जब दारोगा राधारमण बाथरूम गया तभी पीछे से सिपाही सत्यप्रकाश ने दारोगा के बिस्तरबन्द वाली बेल्ट से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने बताया कि ये सिपाही पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है। हत्या के पीछे की वजह शराब के नशे में दरोगा द्वारा सिपाही की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना बताया गया है।

Story Loader