4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुष्कर्म में नाकाम झोलाछाप ने दिया जहर, महिला की मौत

उत्तर प्रदेश से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के मैनपुरी में दुष्कर्म से नामकाम झोलाछाप ने महिला की हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
UP crime

मैनपुरी सगामई में झोलाछाप ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहने पर महिला को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। महिला के भाई ने हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने झोलाछाप को गिरफ्तार कर लिया है।

एटा के नया गांव थाना क्षेत्र के अगहत सराय निवासी राजवीर सिंह पुत्र रामप्रकाश ने एलाऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि 10 साल पहले उसकी बहन रामकली की शादी एलाऊ के सगामई निवासी देवीदयाल के साथ हुई थी। रामकली के घर के सामने झोलाछाप दुर्विजय सिंह पुत्र लाखन सिंह का मकान है। पिछले दो वर्षों से दुर्विजय उसकी बहन को परेशान कर रहा था।

यह भी पढ़ें:कानपुर लखनऊ के बीच चलने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान, 22 गाड़ियों को किया गया सीज

वारदात के दौरान घर में अकेली थी महिला

4 दिसंबर को बहन का पति देवीदयाल घर पर नहीं था। तभी दुर्विजय घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर महिला को जबरन जहरीली दवा खिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका चार बच्चों की मां थी। मामले में जांच की जा रही है।

Story Loader