10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल ने दिया रामगोपाल यादव को बड़ा झटका, इस नेता ने ज्वाइन किया शिवपाल यादव का सेक्युलर मोर्चा

सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ने छोड़ा अखिलेश यादव का साथ, सेक्युलर मोर्चे में हुए शामिल...

2 min read
Google source verification
samajwadi party

shivpal

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव सुबोध यादव ने अखिलेश यादव का साथ छोड़ दिया है। सुबोध यादव ने सैफई में सेक्युलर मोर्चे की सदस्यता ग्रहण की। सुबोध के पार्टी छोड़े जाने से सपाइयों के होश उड़ गए। सुबोध यादव की फिरोजाबाद जिले में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

ये भी पढ़ें - डीपी यादव ने छोड़ी समाजवादी पार्टी, सेक्युलर मोर्चे के दिखेंगे साथ, ये नेता भी पहुंचे शिवपाल यादव के साथ....

कौन है सुबोध यादव
समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव सुबोध यादव मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के मौसा हैं। बताया गया है कि सुबोध यादव पहले से ही शिवपाल सिंह यादव के संपर्क में आ गए थे। उन्होंने सैफई शिवपाल सिंह यादव ने सेक्युलर मोर्चे की सदस्यता ग्रहण कराई, तो सपाइयों में अफरा तफरी मच गई। सुबोध यादव की फिरोजाबाद में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

ये भी पढ़ें - शिवपाल यादव को लेकर ज्योतिषाचार्यों ने कर दी ऐसी भविष्यवाणी, अखिलेश, मायावती के साथ भाजपाइयों के उड़ जायेंगे होश.....


रामगोपाल के लिए बड़ी मुसीबत
सुबोध यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे में शामिल होने से सबसे बड़ी आफत रामगोपाल के लिए है। कारण है कि फिरोजाबाद से रामगोपाल के पुत्र अक्षय यादव सांसद हैं और इसी क्षेत्र में सुबोध यादव का अच्छा प्रभाव माना जाता है। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सुबोध द्वारा सपा छोड़े जाने से जितना नुकसान सपा को होगा, उससे कहीं अधिक नुकसान रामगोपाल को होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - समाजवादी पार्टी के इन कद्दावर नेताओं की सूची तैयार, शिवपाल के रोड शो से पहले होगी बड़ी घोषणा