यूपी के मैनपुरी में पत्नी ने प्रेमी के के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके चौकाने वाला खुलासा किया।
मामला मैनपुरी के यदुवंश नगर का है। सोमवार रात पत्नी और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में थे। इसी दौरान पति आ गया। दोनों को ऐसे हाल में देखने के बाद विरोध किया। आरोपी शव को बाइक से ले जा रहे थे। इस दौरान उसके घर वाले आ गए। लोगों को देखकर पत्नी और उसका प्रेमी भाग गया। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ट्रक चलाता था सुमित कुमार
पुलिस के अनुसार सुमित कुमार ट्रक चलाता था। वह कोतवाली क्षेत्र के यदुवंश नगर का रहने वाला था। पत्नी, सास और अन्य घर वाले साथ में रहते थे। पुलिस को सुमित के चाचा ने बताया कि सोमवार रात को घर पहुंचा। पत्नी ओर एक युवक आपत्तिजनक हालत में थे। उसने देख लिया। आरोप है कि इसके बाद बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्य कर दी।
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी
किसा को हत्या इसकी जानकारी न हो इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची। आधी रात को पति की लाश बाइक से ले जा रहे थे। घर वालों ने उन्हें देख लिया। इसके बाद दोनों लाश को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।