22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी पर शिवपाल यादव का निशाना, बोले- ‘बाबाजी से नहीं संभल रहा उत्तर प्रदेश’

शिवपाल ने कहा कि ‘बाबाजी’ (Yogi Adityanath) से उत्तर प्रदेश संभल नहीं रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून व्य़वस्था की स्थिति बेहद खराब है।

less than 1 minute read
Google source verification

मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहले तारीफ कर चुके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव के अब बोल बदल गए हैं। शिवपाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2019 के इंतजामों में जिला प्रशासन ने कर दी बड़ी चूक

मैनपुरी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि ‘बाबाजी’ (सीएम योगी) से उत्तर प्रदेश संभल नहीं रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून व्य़वस्था की स्थिति बेहद खराब है। अधराधी बेखौफ हैं। शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में अब बहू-बेटी सुरक्षित नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या, देखें वीडियो

सा ही शिवपाल सिंह यादव ने विधानसबा उपचुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि हमें जहां से जीतने की संभावना है केवल उन्हीं विधानसभा सीट रक प्रसपा प्रत्याशी खड़े करेगी। शिवपाल ने कहा कि वह देश भर में प्रसपा का संगठन मजबूत करने में लगे हैं। प्रसपा आने वाले चुनाव अपने दम पर लड़ने को तैयार है।


बड़ी खबरें

View All

मैनपुरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग