मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत के बाद शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी प्रसपा का विलय समाजवादी पार्टी में कर दिया है। गिले-शिकवे भुलाकर शिवपाल और अखिलेश एक हो चुके हैं। सैफई के एसएस मेमोरियल स्कूल में अखिलेश ने शिवपाल को सपा का चुनाव चिन्ह दिया। इस विलय के बाद सियासी गलियारों में ये चर्चा तेज हो गई है शिवपाल नेता प्रतिपक्ष बनेंगे।