मैनपुरी। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को करहल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षामित्रों की समस्या को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों ने शिक्षामित्रों की बहुत मदद की। सरकार के खजाने से इनको समायोजित करने का काम किया। जैसे ही प्रदेश में दूसरी सरकार बनी। उसने शिक्षामित्रों का बहुत बड़ा नुकसान कर दिया। जिसकी भरपाई अब होने वाली नहीं है।
महिला शिक्षामित्र का सवाल किया अनसुना
इस दौरान सभा में मौजूद एक महिला शिक्षामित्र ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से सवाल किया, ‘आप भरपाई करेंगे।’ जिसको अखिलेश यादव ने अनसुना कर दिया। जबकि महिला ने तीन बार तेज आवाज में अपना सवाल दोहराया था। लेकिन उन्होंने उस पर ध्यान ही नहीं दिया और भाषण खत्म करने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए।