24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तस्वीरें: चुनाव नतीजों के बाद कैसा है रामपुर, खतौली, मैनपुरी का माहौल

उत्तर प्रदेश में आज उपचुनाव का नतीजा आया। तस्वीरों के जरिये देखिये की चुनाव नतीजों के बाद रामपुर, मैनपुरी और खतौली माहौल कैसा है।

3 min read
Google source verification
dimple_5.jpg

यूपी उपचुनाव 2022 के नतीजे आ गए हैं। मैनपुरी लोकसभा से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की। वहीं रामपुर से बीजेपी के उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने जीत हासिल की है। सपा ने मैनपुरी के साथ-साथ खतौली में भी अपना दबदबा बनाए रखा। खतौली से मदन भैया ने जीत दर्ज की है। मैनपुरी से जीतने के बाद डिंपल यादव ने सैफई के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

dimple_4.jpg

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत पर शिवपाल सिंह यादव ने सबसे पहले स्वर्गीय नेता जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने स्व. मुलायम सिंह यादव के समाधि पर फूल अर्पित किए।

dimple_2.jpg

मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव BJP प्रत्याशी रघुराज शाक्य से लगभग 2.5 लाख वोटों से आगे है।

dimple_3.jpg

चाचा शिवपाल सिंह यादव ने बहु डिंपल यादव की जीत की खुशी, “यह नेताजी के आदर्शों की जीत है और समाजवादी पार्टी की सरकार ने मैनपुरी में जो विकास कराया था उसकी जीत है।”

dimple_7.jpg

मैनपुरी लोकसभा से डिंपल यादव ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव लगभग 2.31 लाख ज्यादा वोटों से जीती हैं।

dimple_8.jpg

मैनपुरी में डिंपल की जीत के बाद शिवपाल से मिले अखिलेश यादव, कहा, “आज से हम दोनों(PSP और समाजवादी पार्टी) एक हो गए हैं, हम सही समय का इंतजार कर रहे थे। आज से हमारी गाड़ी में समाजवादी पार्टी का झंडा लगा रहेगा।”

dimple_12.jpg

यूपी के खतौली विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांटे के मुकाबले में रालोद के उम्मीदवार मदन भैया ने बीजेपी की प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 22165 से अधिक मतों से हराकर ये ये सीट अपने नाम की।

dimple_11.jpg

मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव: "मैं समाजवादी पार्टी के सभी समर्थकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारी जीत के लिए कड़ी मेहनत की। मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं मैनपुरी के लोगों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह जीत नेताजी (स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव) को श्रद्धांजलि है"

dimple_10.jpg

समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को मैनपुरी लोकसभा सीट बरकरार रखी और बीजेपी से खतौली विधानसभा सीट छीन ली। रामपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। सपा की दो सीट जीतने की खुशी में जश्न मनाते सपा के समर्थक।

dimple_9.jpg

आजम खान के गढ़ में सपा की करारी हार, 33 हजार वोटों से जीते भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना।


बड़ी खबरें

View All

मैनपुरी

उत्तर प्रदेश