31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूटी पर बिना हेलमेट के जा रही थी महिला दरोगा, एडीएम ने रोका और फिर

पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 2 Aug 2018, 9:33 AM IST

UP  Police

यूपी पुलिस

मैनपुरी। स्कूटी पर बिना हेलमेट के सफर करना महिला दरोगा को भारी पड़ गया। एडीएम ने जिले में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान महिला दरोगा को पकड़ लिया। फिर क्या था यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाली महिला दरोगा के पसीने छूट गए। उसे कड़ी चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें - नेहा यादव ने जो किया उसमें गलत क्या, कांग्रेस महासचिव का अमित शाह पर बड़ा बयान, देखें वीडियो

यहां का है मामला
ये मामला मैनपुरी में जेल तिराहे का है। यहां पर एडीएम बी राम वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी महिला दारोगा बरखा तोमर स्कूटी पर फर्राटा भरते हुए वहां से गुजरी। एडीएम के आदेश पर महिला दारोगा को रोक लिया गया। एडीएम ने हेलमेट ना लगाने का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। एडीएम ने आइंदा बिना हेलमेट स्कूटी न चलाने की हिदायत देकर महिला दारोगा को जाने दिया।

ये भी पढ़ें - वीडियोः सूचना, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री ने ग्राम प्रधानों की इसलिए की जमकर तारीफ, जानिए वजह

चला चेकिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय के निर्देश पर बुधवार शाम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ने खुद शहर में अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंगक की। इस दौरान एक दर्जन से अधिक वाहनों की काली फिल्में उतरवाई गईं। चेकिंग के दौरान 100 से अधिक चालान काटे गए। आधा दर्जन बाइक को सीज किया गया।

ये भी पढ़ें - सरकारी योजनाओं के दो करोड़ लाभार्थियों से सीधा संवाद करेगी भाजपा, 2019 से पहले बनी ये खास रणनीति

ये भी पढ़ें - Patrika Exclusive: नहरों की सफाई में 12 करोड़ का घोटाला, फंस सकते हैं कई बड़े अधिकारी

ये भी पढ़ें - महागठबंधन में प्रधानमंत्री ये चेहरा होगा प्रधानमंत्री पद का मजबूत दावेदार, कांग्रेस के महासचिव ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - श्रमिक महिलाओं को कौशल विकास से जोड़ने का बड़ा अभियान