फ्री टूल्स
आप अपनी बिजनेस वेबसाइट पर अपने कस्टमर्स के लिए कुछ फ्री टूल्स बना सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आपका बिजनेस गाडिय़ों से संबंधित है तो आप कार लोन कैल्कुलेटर टूल, कार फाइनेंस कैल्कुलेटर टूल जैसे टूल्स बना सकते हैं। याद रखें कि ऐसे टूल्स बनाएं जो आपके कस्टमर्स के काम के हों। इसके बाद आप अपने टूल्स को दूसरी वेबसाइट्स के साथ भी लिंक करवा सकते हैं जिससे आपके टूल की रैंकिंग बढ़ती जाएगी।