5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Interview Tips: कैंपस प्लेसमेंट के लिए ऐसे बनाएं परफेक्ट रिज्यूमे, पहने ये ड्रेस कोड

Interview Tips: प्रथम श्रेणी के अंकों से मनचाहे विषय या फील्ड में पढ़ाई करने के बाद नौकरी पाने की दौड़ में उन स्टूडेंट्स के लिए मनचाहा जॉब पाना ज्यादा आसान हो जाता है जिनके इंस्टीट्यूट कैंपस प्लेसमेंट की सुविधा रखते हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Nov 02, 2019

Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers,

campus placement interview tips in hindi

Interview Tips: प्रथम श्रेणी के अंकों से मनचाहे विषय या फील्ड में पढ़ाई करने के बाद नौकरी पाने की दौड़ में उन स्टूडेंट्स के लिए मनचाहा जॉब पाना ज्यादा आसान हो जाता है जिनके इंस्टीट्यूट कैंपस प्लेसमेंट की सुविधा रखते हैं। लेकिन कैंपस प्लेसमेंट से गुजरना इतना आसान नहीं है। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है तभी नामचीन कंपनियों में अच्छे पैकेज के साथ जॉब ऑफर प्राप्त होता है। जानें अंतिम वर्ष में अध्ययन के साथ-साथ आप कैसे कैंपस प्लेसमेंट के लिए तैयारी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः बिना एक रूपया खर्च किए शुरू करें ये काम, कमाएं लाखों हर महीने

ये भी पढ़ेः जन्म होते ही पिता ने भेजा अनाथ आश्रम, फिर यूं बनी बॉलीवुड क्वीन

परफेक्ट रिज्यूम तैयार करें
इंटरव्यू के दौरान सबसे पहले आपके रिज्यूम को देखा जाता है। कह सकते हैं सेलेक्शन के तरीके में 40 प्रतिशत का काम आपका परफेक्ट तरीके और फॉर्मेट में बना रिज्यूम ही कर देता है। बाकी 60 प्रतिशत में आपका इंटरव्यू, लिखित परीक्षा आदि आपका चयन का जरिया बनते हैं। कोशिश करें कि रिज्यूम दिखने में भरा-भरा न हो। कम शब्दों में खुद की और कार्यानुभव व योग्यता की जानकारी दें। कलरफुल रिज्यूम यदि आप तैयार कर रहे हैं तो गहरे रंगों का प्रयोग न करें।

ये भी पढ़ेः 12वीं पास के लिए ये हैं शानदार कॅरियर ऑप्शन्स, कमा सकते हैं लाखों महीने

ये भी पढ़ेः डिजिटल खेती में बनाए कॅरियर, फटाफट कमा सकते हैं पैसा

ड्रेस कोड
कैंपस प्लेसमेंट के तहत ज्यादातर साक्षात्कार शिक्षण संस्थान में ही लिए जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि जिस दिन भी कैंपस प्लेसमेंट होना है उस दिन इंफॉर्मल आउटफिट के बजाय फॉर्मल ड्रेस कोर्ड अपनाएं। इंटरव्यू के दौरान ड्रेसकोड के कारण भी विशेष कॉन्फिडेंट व्यक्तित्व में झलकता है।

ये भी पढ़ेः अपनी हॉबी को बनाया कॅरियर, आज देश-विदेश में बांट रहे हैं अपना ज्ञान

ये भी पढ़ेः एक टीवी सीरियल ने बदली थी लाइफ, इस तरह बनी इंडियन नेवी ऑफिसर

हर स्तर की तैयारी
बात चाहे ग्रुप डिसकशन की हो या एप्टीट्यूड टेस्ट, अंग्रेजी में बोलना व लिखना, टेक्नीकल इंटरव्यू और अंतिम स्तर वाले एचआर इंटरव्यू के लिए खुद को तैयार करना बेहद जरूरी है। विषयवार ग्रेजुएशन और पीजी के शैक्षणिक स्तर में पढ़े बेसिक कॉन्सेप्ट का रिवीजन जरूर कर लें।