मंडला

दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को 30 लाख का दिया गया चेक

सडक़ हादसे में गई थी पुलिस कर्मी की जान

less than 1 minute read
Mar 19, 2023
दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को 30 लाख का दिया गया चेक

मंडला. थाना कोतवाली में तैनात रहे आरक्षक विवेक राज पांडे की 29 अक्टूबर 2022 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पुलिस के अनुसार आरक्षक विवेक राज पांडे का सेलरी अकाउंट एसबीआई शाखा मंडला में था। जिसमें एसबीआई की पुलिस सेलरी पैकेज स्कीम अनुसार मात्र सैलरी अकाउण्ट होने पर बीमा के रूप में सहायता राशि प्रदान की जाती है। पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत ने सहायता राशि पुलिस सेलरी पैकेज अंतर्गत दिलाए जाने के लिए प्रकरण तैयार कर एसबीआई ब्रांच से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई के लिए कहा।

बताया गया कि एसबीआई द्वारा 30 लाख रुपए की राहत राशि की स्वीकृति मिली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ससम्मान दिवंगत कर्मचारी आरक्षक विवेक राज पांडे की पत्नी रोशनी पांडे के नाम 30 लाख रू. का चेक बैंक प्रबंधक जितेंद्र कुमार गुप्ता, उमाशंकर बर्मन, सहायक प्रबंधक द्वारा पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत को प्रदाय किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा एसबीआई की इस स्कीम सराहना की एवं कहा की दिवंगत परिवार के लिए इस विपत्ति के समय में यह राशि निश्चित ही सहायक सिद्ध होगी। मंडला जिले में उक्त स्कीम के तहत यह पहला प्रकरण है, जिसमें स्कीम का लाभ मिला है।

Published on:
19 Mar 2023 07:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर