17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में हर दिन मिल रहे एक दर्जन मरीज

स्वस्थ होने वालों की संख्या कम

2 min read
Google source verification
जिले में हर दिन मिल रहे एक दर्जन मरीज

जिले में हर दिन मिल रहे एक दर्जन मरीज

मंडला. जिले में कोरोना के मरीज दिनों दिन बढ़ रहे हैं। तीसरी लहर के दौरान 11 जनवरी से 22 जनवरी तक 151 मामले सामने आए हैं। लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। हालात चिंताजनक नहीं है। अधिकांश मरीजों में कोरोना के लक्षण बहुत कम है। नतीजा चिकित्सकों की सलाह और दी गई दवाएं कारगार साबित हो रही है। हालांकि इसको लेकर सजग होने की आवश्यकता है। लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए जिले के बाशिंदों को इसे गंभीरता से लेना होगा। स्वास्थ्य होने वालों की संख्या अभी कम है। 11 जनवरी से अब तक 34 मरीज ही स्वस्थ्य हुए हैं। संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश पर जिले में मिले कोरोना संक्रमित मरीजो के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है एवं आवश्यक उपचार किया जा रहा है। ताकि तीसरी लहर के संक्रमण को समय रहते कंट्रोल किया जा सके।
सावर्जनिक स्थानों पर जाते समय मास्क लगाने के साथ ही कोविड-19 के गाइड लाइन का अक्षरश: पालन करना होगा। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े ऐसा ही करने को कह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों पर नजर डाले तो 12 दिवस के अंदर करीब 136 मरीज मिले हैं। इसमें सबसे कम एक दिन में एक व अधिकतम 33 मरीज हैं। ऐसे में औसतन प्रतिदिन करीब दो दर्जन मरीज मिल रहे हैं। स्वस्थ्य होने वाले मरीजों के आकड़ों पर गौर करें तो इनकी संख्या मिलने वाले मरीजों के मुकाबले आधे से भी कम है। जिले में वर्तमान समय में एक्टिव के स 117 है। अधिकांश मरीजों का उपचार घर पर हो रहा है। उनको स्वास्थ्य विभाग की टीम दवा उपलब्ध करा चुकी है। वे दवा का सेवन कर रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनको क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
मिले 15 नए कोरोना पॉजीटिव
21 जनवरी की शाम 3 बजे से 22 जनवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 15 संक्रमित मरीज मिले हैं। ग्राम पड़रिया नारायणगंज में 28 वर्षीय पुरुष, ग्राम मांगाबेली में 27 वर्षीय पुरुष, ग्राम मोहगांव में 59 वर्षीय महिला, ग्राम गढी में 25 वर्षीय महिला, ग्राम रमपुरी में 35 वर्षीय पुरुष, ग्राम करेंगावं में 60 वर्षीय महिला, ग्राम उमरिया में 4 वर्षीय बालिका, वार्ड नं. 9 नैनपुर में 17 वर्षीय बालक, वार्ड 13 नैनपुर मे 30 वर्षीय पुरुष, 35 बटालियन ग्वारा में 24 वर्षीय पुरुष, ग्राम लुढिया सेमरखापा में 19 वर्षीय बालक, बड़ी खैरी में 22 वर्षीय महिला, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में 26 वर्षीय पुरुष, आईटीआई रसैयादोना 18 वर्षीय बालिका एवं 19 वर्षीय बालक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने श्रीनाथ सिंह ने जिले के पात्र नागरिकों से अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर कोविड-19 टीके के दोनों डोज लगवाने एवं कोरोना महामारी के नियंत्रण में सहयोग करने के लिए कहा गया है। साथ ही टीकाकरण के बाद भी कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करने तथा संक्रमण से पूर्ण सुरक्षा के लिए हमेशा सही तरीके से मास्क पहनने, साबुन/पानी या सेनेटाइजर से अच्छे से हाथ साफ करने व 2 गज (6 फ ीट) की शारीरिक दूरी का पालन करने की बात कही गई है।