
कान्हा नेशनल पार्क के हाथियों की तैयार हो रही डीएनए प्रोफाइल, 12 के ब्लड सैंपल लिए मादा बाघिन को पहुंचाया वन विहार
मंडला. विश्व प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क में पहली बार हाथियों की डीएनए प्रोफाइल तैयार की जा रही है, इससे हाथियों में जैनेटिक अंतर की पहचान की जा सकेगी। कान्हा प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार केंद्र सरकार के निर्देश पर डीएनए प्रोफाइल को तैयार करने का काम वेटरनरी यूनिवर्सिटी (वीयू) के एक्सपर्ट द्वारा हाल ही में किया गया है। सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट के तहत राज्य में इसकी शुरुआत कान्हा से की गई है। जबलपुर की नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्व विद्यालय की वाइल्ड लाइफ फोरेंसिंक एण्ड हेल्थ टीम द्वारा ब्लड सेम्पल कलेक्ट किया जा रहा है।
अंगों की तस्करी रोकने में मिलेगी मदद
बताया जा रह है कि इस डीएनए प्रोफाइल तैयार होने से हाथी के अंगों की तस्करी पर लगाम लग सकेगी, यदि कहीं भी ऐसी कोई वारदात होती है और हाथी के अंग मिलते हैं तो उसके डीएनए से हाथियों की पहचान आसान होगी। हालांकि जिले में आज तक ऐसे कोई मामले सामने नहीं आए हैं फिर भी शासन द्वारा भविष्य को देखते हुए डीएनए प्रोफाइल तैयार कराई जा रही है। हाथी के अंगों की तस्करी में उनकी पहचान हो सकेगी। उनके स्वास्थ्य के संबंधी पूरी जानकारी मिलेगी, जिससे इलाज आसान हो सकेगा।
मिलेगी हेल्थ हिस्ट्री
डीएनए प्रोफाईल तैयार करने वाले एसडब्ल्यूएफएच सेंटर के अधिकारियों के अनुसार डीएनए प्रोफाइल बनने के बाद हाथियों की हेल्थ हिस्ट्री के साथ जेनेटिक इन्फॉर्मेशन भी दर्ज होगी। इसके लिए बारकोड जैसी व्यवस्था होगी, ताकि स्केन करते ही हाथी की पूरी जानकारी सामने आ जाए।
कान्हा में हैं 18 हाथी
कान्हा नेशनल पार्क के डायरेक्टर एस.के. सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकारी के निर्देश के अनुसार हाथियों के डीएनए प्रोफाइल तैयार की जा रही है। फिलहाल 12 हाथियों के ब्लड सेम्पल लिए जा चुके हैं कुछ दिनों में बाकी 6 हाथियों के भी ब्लड सेम्पल कलेक्ट किए जाएंगे। बता दें कि कान्हा में स्वस्थ हाथियों का उपयोग कान्हा पार्क में सुरक्षा की दृष्टि से पेट्रोलिंग में किया जाता है। ब्लड सैंपल वीयू की डब्ल्यूएफएच सेंटर की टीम ने कलेक्ट किया है।
शहर मौसम
Published on:
08 Nov 2023 02:55 pm

बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
