3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदिवासी युवकों से सरकारी नौकरी का लालच देकर ठगी

मंडला-डिंडोरी में फैलाया जाल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
आदिवासी युवकों से सरकारी नौकरी का लालच देकर ठगी

आदिवासी युवकों से सरकारी नौकरी का लालच देकर ठगी

निवास. आदिवासी युवकों से नौकरी के देने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को निवास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध धारा 420 भादवि, 3(2) वीए तथा एससीएसटी के तहत मामला कायम किया गया है। प्रार्थी बिहारी लाल परस्ते निवासी हाथीतारा ने थाना निवास पर शिकायत की गई थी कि अनावेदक नारायण प्रसाद बर्मन द्वारा डिंडोरी जिले में पंचायत क्रीड़ा अधिकारी एवं संविदा कम्प्यूटर ऑपरेटर की भर्ती आदिवासियों के लिए निकलना बताकर नौकरी लगवाने की बात कही थी। जिसके लिए आवेदन फार्म भरने के नाम पर कई बेरोजगार आदिवासी युवकों से 25 सौ रुपये से लेकर 7 हजार 770 रुपये तक लिए गए। प्रार्थी की शिकायत पर जांच के बाद अनावेदक नारायण बर्मन द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर आदिवासी युवकों से धोखाधड़ी करना पाया गया। थाना निवास पर धारा 420 भादवि, 3(2) वीए तथा एससीएसटी के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निवास निरीक्षक एसआर मरावी तथा उनकी टीम ने सोमवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी नारायण प्रसाद बर्मन निवासी बरगा को गिरफ्तार किया कर लिया है। आरोपी ने पुलिस द्वारा पूछताछ में ग्राम हाथीतारा, भलवारा, रेण्डम एवं अन्य आस-पास के गावों के बेरोजगार युवकों से डिंडोरी जिले में पंचायत में क्रीड़ा अधिकारी एवं संविदा कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेने की बात स्वीकार की गई है। आरोपी द्वारा ठगी के रुपयों से खरीदी गई मोटरसायकिल को भी पुलिस द्वारा आरोपी से जप्त किया गया है। थाना निवास पुलिस द्वारा आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर उसके अन्य सहयोगियों और उसके द्वारा ठगे गए अन्य पीडि़तों की जानकारी भी निकाली जा रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निवास निरीक्षक एसआर मरावी, उप निरीक्षक विनय सिंह गहरवार, प्रधान आरक्षक अरुण, आरक्षक प्रंशात, आरक्षक चंद्रकिरण, विपिन, संतराम, अनुपम, अमित, स्नेहलता, आरती, रितू, संगीता आदि का सहयोग रहा।

Story Loader