मंडला. किसानों को खेती से होने वाली आय और ज्यादा लाभप्रद बन सके, इसके लिए गांव-गांव जाकर उन्हे उपयोगी जानकारी दी जा रही है। खेती के उद्देश्य जरूरी जानकारी किसानों को देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर किसान सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 मार्च को जिले की 13 पंचायतों में किसान सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग, उद्यानिकी तथा दूसरे विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। सभा में ग्राम पंचायत में किये जा रहे फसल में नवीन पैकेज फॉर प्रेक्टिस फसल चक्र परिवर्तन आदि पर चर्चा के साथ ही कृषि वानिकी एवं कृषि उद्यानिकी को बढ़ावा दिए जाने पर चर्चा की गई और आगे होने वाले सभाओं इस आशय की जानकारी किसानों को दी जाएगी। मंगलवार को मंडला विकासखंड में चटुआमार एवं कटरा, नैनपुर विकासखंड में गौराछापर, मोहगांव विकासखण्ड में खाल्हेडिठौरी, मवई विकासखंड में समनापुर, नारायणगंज विकासखंड में मझगांव, निवास विकासखंड के हरि सिंगौरी, घुघरी विकासखंड में चुरिया एवं सलवाह, बीजाडांडी विकासखंड में टिकरिया और बिछिया विकासखंड में मांझीपुर, किसली एवं भिलवानी पंचायतों में किसान सभाओं का आयोजन किया गया।