4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनता तक पहुंच रही जनसरोकार की सरकार: पट्टा

मवई के ग्राम मेढ़ा में जुटे जनप्रतिनिधि और प्रशासन

2 min read
Google source verification
Government of public interest reaching the public: patta

Government of public interest reaching the public: patta

मंडला. मेढ़ा. जनता की समस्याओं को सिर्फ सुनना ही उद्देश्य नही है बल्कि जनता की समस्याओं का प्रभावी निराकरण ही हमारा एकमात्र कार्य है। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सिर्फ एक शिविर नहीं बल्कि जनता और सरकार का सम्मेलन है। उक्ताशय के विचार रखते हुए बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह ने जनता को संबोधित किया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका ग्राम स्तर पर ही प्रभावी निराकरण करने के लिए आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरु किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को मवई विकासखंड के ग्राम मेढ़ा में शिविर आयोजित किया गया जिसमें बिछिया विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा की उपस्थिति रही। उक्त शिविर में घोंटा, मेढ़ा, मझगांव, छपरतला, सूरजपुरा, टिकरिया, परसेल आदि ग्रामों के सैकड़ों नागरिक शामिल हुए।
बेटियो के लिए विशेष प्रयास
विधायक पट्टा ने कहा कि अभी हाल ही में महाविद्यालय की छात्राओं और महिलाओं के लिए नि:शुल्क ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की योजना शुरु की गई है। महज तीन से चार दिनों में सैकड़ों छात्राओं को लाइसेंस बनाकर वितरित किये जा चुके हैं। मवई क्षेत्र की बेटियों और महिलाओं को भी इसके तहत निशुल्क लाइसेंस प्रदाय होगा। कल्याणी योजना के माध्यम से महिलाओं व पात्र हितग्राहियों को लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि एक भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे इसके लिए जवाबदेही के साथ कार्य करें। योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को मिले इस पर गंभीरता के साथ कार्य करें। इस दौरान मवई जनपद अध्यक्ष राजेश्वरी मनोटिया, जिला कांग्रेस महामंत्री रेवाराम साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू हरदहा ने भी संबोधन दिया।
अधिकारियों के साथ विधायक ने सुनी समस्याएं
शिविर के दौरान जनता ने अपनी जो समस्याएं प्रस्तुत की उनका तत्काल निराकरण करने के साथ शेष समस्याओं के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई। इस दौरान आरटीओ विभाग के 155, राजस्व विभाग के 55, बिजली विभाग के 9, पीएचई विभाग के 7, शिक्षा विभाग के 8, खाद्य विभाग के 7, वन विभाग 5, स्वास्थ्य विभाग 3, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 35, महिला एवं बाल विकास विभाग के 3, पशुपालन विभाग के 2 और उद्यान विभाग का 1 आवेदन प्राप्त हुए। सभी विभाग के कुल 287आवेदन मिले इनमें से 3 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया एवं शेष आवेदनों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है।
ये रहे उपस्थित
इस शिविर में मुख्य जनप्रतिनिधियों के अलावा बिछिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी, घुटास ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि कुलेश, घुघरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुशराम, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र पटेल, विकास साहू, विनोद पन्द्रे, धनसिंह कुंजाम, शशिकांत साहू, राकेश साहू, अनुराग भासन्त, इशाद खान, बेनीराम यादव, बोधु मरावी, सुमंत्रा मरकाम, मुकेश भासन्त, प्रकाश धुर्वे, महेश धुर्वे सहित ग्राम पंचायत मेढा सरपंच सुखवती सैयाम, जनपद सीईओ शंकर सिंह मरावी, बीडीओ आरपी नामदेव सहित सभी शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।