मंडला

Video : प्रियंका गांधी ने मंच से मारी आंख तो मच गया हल्ला

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार के लिए आईं प्रियंका गांधी ने मंच से भाषण देते वक्त मारी आंख...

2 min read
Oct 12, 2023

mp assembly election 2023 मंडला दौरे पर आईं प्रियंका गांधी ने मंच से एक तरफ जहां केन्द्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला तो वहीं मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए पढ़ो पढ़ाओ योजना का ऐलान भी किया। लेकिन मंच से भाषण देते वक्त प्रियंका गांधी कुछ ऐसा कर गईं जिससे पूरा सभास्थल ठहाकों से कुछ देर के लिए गूंज उठा। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आंख मारकर खिलखिला उठीं प्रियंका..
प्रियंका गांधी मंडला में मंच से प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साध रही थीं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में 225 महीनों की सरकार में 250 घोटाले हुए हैं। 18 साल की सरकार में 22,000 घोषणाएं की हैं। आगे प्रियंका गांधी ने कहा कि मंडला-जबलपुर रोड 10 साल से बन रही है। पहले 4 लेन की बन रही थी, अब 2 लेन की बन रही है, लेकिन बना नहीं पाए। इसके आगे प्रियंका कुछ बोल पातीं इससे पहले ही सभा में मौजूद एक लड़के ने जोर से चिल्लाकर कहा कि वो भी ढंग से नहीं बनी। लड़के की ये बात सुनकर प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक सकीं और मुस्कुराते हुए मंच से आंख मारते हुए कहा कि आप आ जाइए न मंच पर...इसके बाद पूरा सभा स्थल हंसी के ठहाकों से गूंज उठा।

देखें वीडियो-

प्रियंका गांधी का मास्टर स्ट्रोक
मंडला में सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक भी खेला। प्रियंका ने मंच से ऐलान किया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हर बच्चे को हर महीने पैसे दिए जाएंगे। पहली से आठवीं तक के बच्चे को 500 रुपए, आठवीं से दसवीं तक के बच्चे को 1000 रुपए और 11-12वीं के बच्चों को हर महीने 1500 रुपए कांग्रेस सरकार की ओर से दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार ने 225 दिन में प्रदेश में 250 घोटाले किए हैं।

देखें वीडियो-

Updated on:
12 Oct 2023 06:39 pm
Published on:
12 Oct 2023 06:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर